Hazaribagh : हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के रामगढ़ जिलांतर्गत चितरपुर में बीते दिनों एक अंतर धर्मीय विवाह का मामला सामने आया है। जिसमें लड़की के परिवार और परिजनों ने लव जिहाद का आरोप लगाया है और सरकार एवं प्रशासन से जल्द लड़की की वापसी की मांग की है। इस मामले को लेकर एक समुदाय विशेष में भारी रोष व्याप्त है।
Highlights
ये भी पढ़ें- Breaking : हेमंत सरकार की बड़ी सौगात, राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ…
Hazaribagh : सकुशल घर वापसी करेगी लड़की-सांसद मनीष जायसवाल
गुरुवार को हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने पीड़िता के घर पहुंचकर इस मामले की पूरी जानकारी ली और रामगढ़ जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से जल्द लड़की के सकुशल वापसी कराकर इस मामले की सच्चाई से पर्दा उठाने का आग्रह किया।
ये भी पढ़ें- Jharkhand Budget Session : सीपी सिंह का मंत्री इरफान को चैलेंज-मंत्री प्रमाण दिखा दें इस्तीफा दे दूंगा वरना…
सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि इस मामले में लड़का-लड़की दोनों बालिग है। लेकिन लड़की के परिवारजनों ने लड़की को लव जिहाद में फंसाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द लड़की की सकुशल वापसी कराएं अन्यथा अगर कोई अप्रिय घटना होती है तो उसका जिम्मेदार राज्य सरकार और रामगढ़ जिला पुलिस प्रशासन होगी।