सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, लोगों ने 2 ट्रक में लगायी आग

जमुई : जमुई-खैरा मुख्य मार्ग पर इस्लामनगर के समीप एक ट्रक दूसरे को ओवरटेक कर रहा था। इसी दौरान एक बाइक सवार दोनों ट्रकों के बीच में आ गया। परिणामस्वरूप बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय भीड़ ने दोनों ट्रकों में आग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही जिले के तमाम वरीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों के मौके पर पहुंचने पर कुछ शरारती तत्वों ने पथराव भी किया जिसे पुलिस बल द्वारा खदेड़ दिया गया। अग्निशमन द्वारा ट्रकों की आग पर काबू पाया गया। रात भर पुलिस इलाके में गश्त करती रही। फिलहाल स्थिति पुलिस के नियंत्रण में है। बता दें कि इलाके में बालू उठाव के कारण ट्रकों का अनियंत्रित आवागमन होता रहता है और दुर्घटनाएं होती रहती है। इसके बावजूद बालू उठाव और उत्खनन को लेकर संबंधित अधिकारी खामोश हैं।

यह भी पढ़े : पुलिस और बालू माफिया के बीच मुठभेड़, 15 राउंड से अधिक चलीं गोलियां 

यह भी देखें :

ब्रह्मदेव प्रसाद की रिपोर्ट

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...