बिहार चुनाव प्रचार से लौटे हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने परिवार संग धूमधाम से मनाई दिवाली

हजारीबाग. बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार से हजारीबाग लौटे भारतीय जनता पार्टी के हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने अपने परिवार, हितैषियों और क्षेत्रवासियों के साथ प्रकाश व खुशियों का महापर्व दीपावली धूमधाम से मनाया।

सांसद मनीष जायसवाल ने दीपावली के दिन की शुरुआत क्षेत्र वासियों के बीच जनसंपर्क और धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में शामिल होकर की। उन्होंने सबसे पहले हजारीबाग प्रेस क्लब पहुंचकर पत्रकारों संग दीप प्रज्वलित किया एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और आतिशबाजी कर खुशियों का आदान-प्रदान किया। दिनभर सांसद जायसवाल क्षेत्र में आयोजित कई धार्मिक आयोजनों में शामिल हुए और लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

दीपावली की शाम को उन्होंने अपने विशेश्वर दयाल पथ स्थित आवास पर पूरे परिवार और हितैषियों के साथ विधि-विधान से माता लक्ष्मी और भगवान गणेश का पूजन किया। इस दौरान आवास पर आकर्षक रंगोली सजाई गई और दीप जलाकर खुशियों के इस पल को यादगार बनाया गया। सांसद मनीष जायसवाल ने इस अवसर पर हजारीबाग संसदीय क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि के लिए माता लक्ष्मी और श्रीगणेश से मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देता है।

Saffrn

Trending News

GEMS of Bihar Anniversary: दिल्ली में जेम्स ऑफ बिहार का 6वां...

 दिल्ली में GEMS of Bihar के 6वें स्थापना दिवस समारोह में बिहार के विकास, निवेश, रोजगार और उद्योग विस्तार पर विशेषज्ञों ने रखे विचार।GEMS...

Heat Relief Initiative: South East Central Railway ने यात्रियों को दी...

 भीषण गर्मी के बीच South East Central Railway ने बिलासपुर समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर मिस्टिंग सिस्टम शुरू किया, यात्रियों को मिल रही राहत।Heat...

ग्रामीण Housing Mission में बड़ी सफलता: बिहार के 41 लाख से...

बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 41 लाख से अधिक परिवारों ने पक्का मकान बनाया। योजना पर अब तक 5.57 लाख करोड़...

मासूमगंज में युवक की संदिग्ध मौत, जमीन विवाद में हत्या की...

बाढ़ : बाढ़ थाना क्षेत्र के मासूमगंज गांव में लगभग 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई।...

मुसवा भेडिहारी गांव में अवैध शराब कारोबार पर ग्रामीणों का हंगामा,...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के सुगौली थाना क्षेत्र स्थित मुसवा भेडिहारी गांव इन दिनों कथित अवैध शराब कारोबार को लेकर चर्चा में है। ग्रामीणों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img