हजारीबाग NEET पेपर लीक: सीबीआई द्वारा सील गेस्ट हाउस में दूसरी बार साक्ष्य से छेड़छाड़

हजारीबाग:  NEET प्रश्न पत्र लीक मामले में सीबीआई द्वारा सील किए गए राज गेस्ट हाउस में मंगलवार रात अपराधियों ने दूसरी बार घुसकर साक्ष्य से छेड़छाड़ की। इससे पहले 22 अगस्त को भी इसी गेस्ट हाउस में साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गई थी।

मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने गेस्ट हाउस में हुई इस घटना की जानकारी कटकमदाग पुलिस और सीबीआई को दी। सूचना मिलते ही कटकमदाग पुलिस, सीबीआई और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

जांच के दौरान टीम ने पाया कि अपराधी पहली मंजिल की पीछे की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे थे, जो अंदर से खुली मिली।

गेस्ट हाउस में कई दस्तावेज और सामान बिखरे हुए पाए गए। सीबीआई टीम ने स्थानीय फोटोग्राफर की मदद से साक्ष्य जुटाए और फिर से गेस्ट हाउस को सील कर दिया। उल्लेखनीय है कि 22 अगस्त की घटना में भी अपराधी इसी खिड़की से अंदर घुसे थे।

खुद को 112 का हेड बताकर बुजुर्ग दुकानदार के साथ किया...

गयाजी : गयाजी जिले के शेरघाटी में एक बुजुर्ग दुकानदार के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया...

अरवल सिविल सर्जन के समर्थन में जहानाबाद में OPD सेवा रही...

जहानाबाद : अरवल जिले के सिविल सर्जन डॉ. राजकिशोर प्रसाद के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार और चिकित्सक पर हमले के विरोध में बुधवार को...

2.5 लाख की लूट के लिए युवक की चाकू गोदकर हत्या,...

दरभंगा : दरभंगा जिले के केवटी थाना क्षेत्र के छतवन गांव में लूट के दौरान 21 वर्षीय मो. रेहान की चाकू गोदकर हत्या कर...