Hazaribagh News: हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल द्वारा शुरू किए गए महत्वाकांक्षी ‘सांसद तीर्थ दर्शन’ महाअभियान के तहत तीर्थयात्रियों का 35 वां जत्था शुक्रवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के नगर पूर्वी के दीपगढ़ा स्थित वार्ड 05 से धूमधाम से रवाना हुआ. इस पुनीत कार्य से सांसद मनीष जायसवाल के प्रयास को जबरदस्त समर्थन मिला और यहां आस्था का विशाल जन सैलाब उमड़ा. लोगों ने बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ तीर्थ यात्रियों के रवानगी के अवसर पर उनके साथ कदमताल करते हुए भक्तिभाव से नगर में पदयात्रा निकाला और स्थानीय मंदिरों में आशीर्वाद लेकर तीर्थ यात्रियों के कुशलता की कामना के साथ उन्हें चार धाम यात्रा के लिए रवाना किया. इस यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों में भी जबरदस्त उत्साह देखा गया.
Hazaribagh News: दीपू गढ़ा के वार्ड 05 से शुरू हुई पावन यात्रा
दीपू गढ़ा के वार्ड 05 से शुरू हुई इस पावन यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह, विशिष्ट अतिथि करण जायसवाल, जिला सांसद प्रतिनिधि अजय साहू, सदर विधानसभा सांसद प्रतिनिधि किशोरी राणा,नगर पूर्वी के सांसद प्रतिनिधि दीपू यादव,नगर पश्चिमी सांसद प्रतिनिधि लब्बू गुप्ता, रेखा सिंह, राकेश सिंह, मुकेश सिंह, राजीव सिंह, प्रमोद अग्रवाल, उमेश चंद्रा, भैया नितेश, विशेषांक वर्मा, जुगनू सिंह, मुखिया नारायण साव सहित भाजपा के कई स्थानीय गणमान्य नेताओं यात्रियों को पुष्प वर्षा करके रवाना किया.
इस अवसर पर विक्रमादित्य ,आदर्श यादव, आदर्श कुमार, सुभाष कुमार, अमन कुमार, धर्मेंद्र कुमार, लेखराज यादव, सहित दर्जनों गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थित होकर तीर्थयात्रियों पर पुष्प वर्षा कर उन्हें चार धाम वाराणसी, विंध्याचल, प्रयागराज और अयोध्या दर्शन के लिए विदा किया.

Ramgarh News: हेसालौंग-होसीर के बीच दो हाइवा में टक्कर, एक की मौत! घंटो बाद पहुंची दमकल की गाड़ी
Hazaribagh News: भक्ति और उत्साह का दिखा अद्भुत संगम
भक्तिभाव में लीन सभी यात्रियों ने सांसद मनीष जायसवाल के इस अनूठे प्रयास की तहे दिल से सराहना की और आभार व्यक्त किया. ग्रामीणों ने ढोल-ताशे के साथ पुष्प-वर्षा कर यात्रियों को यात्रा के लिए शगुन करके रवाना किया, जिससे एक उत्सव का माहौल बन गया. ये सभी श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों वाराणसी, प्रयागराज (संगम), अयोध्या और विंध्याचल के दर्शन के लिए प्रस्थान किए हैं. हजारीबाग से शशांक शेखर की खबर…
Highlights


