Advertisement
Advertisement
Advertisement

Hazaribagh News: छड़वा डैम का सप्लाई पानी पी रहे हैं तो रुक जाइए! विधायक का सामने आया चौंकाने वाला बयान

Hazaribagh News: सावधान… अगर आप हजारीबाग में रहते हैं और छड़वा डैम का सप्लाई पानी पीते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. क्या छड़वा डैम का पानी जहर बनता जा रहा है ? विधायक प्रदीप प्रसाद ने खुद मौके पर पहुंचकर ऐसा क्या देखा कि जनता से इस पानी को पीने से मना कर दिया ?

Hazaribagh News: सुबह 7 बजे छड़वा डैम पहुंचे विधायक प्रदीप प्रसाद

कड़ाके की ठंड… चारों तरफ घना कुहासा… लेकिन जनता के स्वास्थ्य की चिंता में विधायक प्रदीप प्रसाद सुबह ठीक 7 बजे छड़वा डैम पहुंचे. पानी सप्लाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण था. निरीक्षण के दौरान जो तस्वीर सामने आई, वो चौंकाने वाली थी. पानी सप्लाई के गड्ढों में सिर्फ काई और कीचड़ नजर आया. न ब्लीचिंग पाउडर… न कोई केमिकल ट्रीटमेंट… न सुरक्षा व्यवस्था… न ही पीएचडी विभाग के मानकों का पालन.

Dhanbad News: कुख्यात अपराधी प्रेम यादव हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

Hazaribagh News: मौके पर कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं

सबसे हैरानी की बात… मौके पर कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं था… पानी की शुद्धता जांचने वाला कोई सिस्टम नहीं दिखा. यानि उस पानी सप्लाई में अगर कोई poison chemical डाल दे तो पूरा पानी पीने वाले के लिए खतरनाक हो सकता है. क्योंकि वहां देखरेख के लिए कोई गार्ड तक नहीं था. गंदगी और भारी लापरवाही देखकर विधायक प्रदीप प्रसाद ने तुरंत संबंधित अधिकारियों को फोन किया और कड़ी फटकार भी लगाई.

Hazaribagh News: ऐसा पानी पीना स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक: विधायक प्रदीप प्रसाद

विधायक प्रदीप प्रसाद ने साफ कहा छड़वा डैम का पानी बिना… शुद्धिकरण के… एक गड्ढे से दूसरे गड्ढे होते हुए सीधे हजारीबाग की जनता तक पहुंच रहा है… ऐसा पानी पीना स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है. विधायक प्रदीप प्रसाद ने हजारीबाग वासियों से अपील की है कि जब तक पानी सप्लाई व्यवस्था में सुधार नहीं होता, तब तक इस दूषित पानी का सेवन न करें. सवाल बड़ा है जनता के पीने के पानी से ऐसा खिलवाड़ क्यों? क्या जिम्मेदार अधिकारियों पर होगी कार्रवाई? और कब मिलेगा हजारीबाग को शुद्ध और सुरक्षित पानी? हजारीबाग से शशांक शेखर की खबर…

Commercial Advertisment

Hazaribagh MLA News: ओडिशा टोल प्लाजा पर विधायक प्रदीप प्रसाद के...

Hazaribagh MLA Pradeep Prasad के नाम का बोर्ड लगी फॉर्च्यूनर ओडिशा के टोल प्लाजा पर विवाद में फंस गई। टोलकर्मियों से बहस का वीडियो...

Chhath Puja 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्टीमर से किया पटना...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने छठ महापर्व पर दानापुर के नासरीगंज घाट से गायघाट तक स्टीमर से भ्रमण किया। श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देकर...

Jamtara News: छह महीने से राशन के लिए तरस रहा बुजुर्ग...

Jamtara News में राशन कार्ड होने के बावजूद नाला प्रखंड के बुजुर्ग दंपति को छह महीने से अनाज नहीं मिला। आर्थिक तंगी के...