Hazaribagh News: ‘सांसद खेल महोत्सव’ का हुआ समापन, हजारीबाग में 30 हजार खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

Hazaribagh News: पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म उत्सव पर कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. राष्ट्रीय स्तर पर संसद खेल महोत्सव का स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म उत्सव के दिन समापन हो गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 190 स्थान जहां यह कार्यक्रम चल रहा था वहां वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे और लोगों को संबोधित भी किया. हजारीबाग के संजय सिंह स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल और सैकड़ो स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही.

Hazaribagh News: 30 हजार खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हजारीबाग की बात की जाए तो, इस बार सांसद खेल महोत्सव में हजारीबाग के लगभग 30 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है. वहीं, कयास लगाई जा रही है कि अगले साल एक लाख से अधिक खिलाड़ी सांसद खेल महोत्सव में हिस्सा लेंगे. इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है. हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने इस मौके पर कहा कि अगले साल कई अन्य खेल को भी इस सांसद खेल महोत्सव में जगह दी जाएगी. जिसमें मैराथन और एथलेटिक्स भी शामिल होगा. अपनी बातों को आगे रखते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से लोगों को संबोधित किया. पीएम ने बताया कि खेल का महत्व मानव जीवन में क्या है. हजारीबाग से शशांक शेखर की खबर…

Dhanbad News: तीन दिनों से लापता कोयला लोडर सुबोध कुमार सिन्हा का मिला शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

Saffrn

Trending News

Ramgarh में हादसे के बाद भी सबक नहीं, सड़क पर भारी...

Ramgarh: Ramgarh जिले के अरगड्डा- नईसराय मुख्य सड़क पर स्थित झारखंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड में बीते कुछ दिन पूर्व हादसा होने के बाद माहौल...

राज्य के सभी 38 जिलों की ग्रामीण सड़कों पर 26,031 जेब्रा...

पटना : राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में पैदल यात्रियों की सुरक्षा के सुदृढ़ के उद्देश्य से बिहार के सभी 38 जिलों में अब तक...

नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी चिकित्सकों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर...

पटना : इस वक्त राजधानी पटना से एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। नीतीश सरकार ने बहुत बड़ा फैसला लिया है। सरकारी...

बेगूसराय में बम धमाका, 2 दारोगा सहित 3 जवान घायल, सोना...

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बेगूसराय में सर्च ऑपरेशन के दौरान देसी बम विस्फोट होने...

नेता प्रतिपक्ष Babulal Marandi ने राज्य में हुए ट्रेज़री घोटाले...

Jharkhand: झारखंड में ट्रेजरी घोटाले की चर्चा अब तेज हो गई है और भाजपा लगातार सरकार पर हमलावर है और अब भाजपा के तरफ...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img