Hazaribagh News: पुलिस ने साइबर गिरोह का किया पर्दाफाश, 9 अपराधी गिरफ्तार

Hazaribagh News: हजारीबाग पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ये सभी आरोपी फर्जी संस्था ‘मुद्रा लोन‘ के नाम पर लोगों को लोन दिलाने का झांसा देकर बड़े पैमाने पर ठगी कर रहे थे. इस मामले की शिकायत प्रतिबिंब एप के माध्यम से दर्ज की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की. गिरफ्तारी कोर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत विनोबा भावे नगर, सिंदूर से लोकेशन के आधार पर की गई। पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने छापेमारी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया.

Hazaribagh News: पुलिस ने जब्त किए ये सामान

गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक चार पहिया वाहन, 27 मोबाइल फोन, भारी मात्रा में सिम कार्ड, रजिस्टर एवं कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं. गिरफ्तार आरोपियों में शिवानंद सिंह, नानावत महेश, सचिन कुमार, बनावत पवन, अखिल राठौर, कोडावत सचिन, सारंगी विष्णु, नाका शिवा और फरियादी अंसारी शामिल हैं. इनमें से छह आरोपी तेलंगाना राज्य के निवासी बताए जा रहे हैं. मामले की पूरी जानकारी सदर सीडीपीओ अमित आनंद ने प्रेस वार्ता के दौरान दी. पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है और साइबर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है. हजारीबाग से शशांक शेखर की खबर…

Delhi Metro फेज 5A को मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी, 12,015 करोड़ रुपए होंगे खर्च

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...