छठ पूजा से पूर्व छठ घाटों का निरीक्षण, विधायक प्रदीप प्रसाद और शेफाली गुप्ता ने तैयारियों का लिया जायजा

Hazaribagh: लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा शुरू होने के साथ ही पूरे जिले में श्रद्धा और स्वच्छता का माहौल देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में सदर विधायक प्रदीप प्रसाद और समाजसेवी एवं भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने रविवार को हजारीबाग के विभिन्न जलाशयों और छठ घाटों का दौरा किया और तैयारियों का जायजा लिया।

सुरक्षा इंतजामों की ली जानकारीः

विशेष रूप से उन्होंने हजारीबाग झील परिसर और हुडहुडू स्थित जोड़ा तालाब का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाटों की सफाई व्यवस्था, रोशनी और सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली। नगर निगम की ओर से झील परिसर को  साफ कर दिया गया है। वहीं स्थानीय श्रद्धालुओं ने भी जलाशयों और घाटों की सफाई में सक्रिय भागीदारी दिखाई।

झील में कचरा फैलाना बंद करने की अपीलः

समाजसेवी शेफाली गुप्ता ने स्वयं झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन अपना काम करेगा, लेकिन हमें भी जिम्मेदारी निभानी होगी। झील तभी स्वच्छ रहेगी जब हम कचरा फैलाना बंद करेंगे और डस्टबिन का प्रयोग करेंगे। निरीक्षण के दौरान जहां कहीं घाटों पर कुछ कमियां पाई गई, वहां विधायक प्रदीप प्रसाद ने नगर आयुक्त को तुरंत अवगत कराते हुए समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।

छठ पूजा की दी शुभकामनाएंः 

शेफाली गुप्ता ने मौके पर उपस्थित श्रद्धालुओं और घाट तैयार करने वाले स्थानीय लोगों को छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि छठ केवल एक पर्व नहीं, बल्कि स्वच्छता, अनुशासन और श्रद्धा का प्रतीक है।

रिपोर्टः शशांक शेखर

 

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...

Neeraj Kumar ICU News: JDU नेता नीरज कुमार ICU में भर्ती,...

Neeraj Kumar ICU News, पटना: बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जेडीयू के वरिष्ठ नेता और पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र...