Advertisement
Advertisement

भाजपा सांसद मनीष जायसवाल भुरकुंडा पहुंचे : हुआ भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने उठाए स्थानीय मुद्दे, जल्द समाधान का आश्वासन

Ramgarh: हजारीबाग लोकसभा के भाजपा सांसद मनीष जायसवाल का भुरकुंडा आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। भुरकुंडा चौक पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-माला और बुके भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान पूरा इलाका “मनीष जायसवाल जिंदाबाद” और “नरेंद्र मोदी जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा।

भाजपा सांसद मनीष जायसवाल भुरकुंडा पहुंचे – कार्यकर्ताओं ने उठाए स्थानीय मुद्दे:

सांसद के स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। मौके पर कार्यकर्ताओं ने सांसद को भुरकुंडा और आसपास के क्षेत्रों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने बिजली, पानी, सड़क और रोजगार जैसी स्थानीय परेशानियों की ओर ध्यान दिलाया।

समस्याओं का जल्द समाधान का आश्वासनः

सांसद मनीष जायसवाल ने सभी कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि क्षेत्र की सभी प्रमुख समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत हैं और उन्हें लगातार क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना चाहिए ताकि विकास कार्यों को और गति मिल सके।

सांसद ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से भुरकुंडा क्षेत्र में विकास के कई नए प्रोजेक्ट जल्द ही शुरू किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान रंजन चौधरी, सांसद प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटूस, राजीव जायसवाल, प्रवीण मेहता सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रिपोर्टः मोहम्मद एहसान मंजर

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...