Hazaribagh : PM Modi 3 सालों में देश के 3 करोड़ लोगों को देंगे पीएम आवास-सांसद मनीष जायसवाल

Hazaribagh : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन के द्वारा पेश किए गए बजट पर सांसद मनीष जायसवाल ने प्रेस वार्ता किया। हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने प्रेस वार्ता कर आज केंद्र सरकार के द्वारा पेश किए गए बजट पर बात करते हुए इसे एक बेहतरीन बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट हर वर्ग का बजट है चाहे वह सामान्य वर्ग के हो ओबीसी वर्ग हो या एसटी, एससी वर्ग से हो सभी का विशेष ख्याल इस बजट में रखा गया है। यह 48 लाख करोड़ का बजट है और इसमें इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया गया है तथा यह बजट देश के साथ झारखंड को भी आगे ले जाने वाला बजट बनेगा।

उन्होंने कहा कि इस बजट में डिजिटल मैपिंग की बात की गई है जिससे कि किसानों को काफी फायदा मिलेगा जैसे कि हजारीबाग तथा कुछ जिलों में अभी भारी बारिश होने वाला है। जिसे लेकर मैसेज के माध्यम से सभी को यह अलर्ट किया गया है कि आपका जिला रेड अलर्ट में है येलो अलर्ट में है जिससे कि किसान खेतों में कब अनाज डालना है कौन सी खेती करना है। इसका निर्णय ले सकते हैं तो यह डिजिटल मैपिंग काफी फायदेमंद भी साबित होगा।

Hazaribagh : पीएम आवास योजना को अबुआ आवास योजना बनाकर शुरु किया

वही इस दौरान सांसद मनीष जायसवाल राज्य सरकार पर भी हमलावर दिखे तथा यह कहा कि पीएम आवास योजना को यहां की राज्य सरकार ने रोक के रखा था तथा उन्हें लगता था कि इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का और भी प्रचार प्रसार हो जाएगा। परंतु लोगों के दबाव में उन्होंने इसी योजना को अबुआ आवास के नाम से लाया परंतु इस योजना में बहुत बड़ी विसंगति है कि गांव के जनप्रतिनिधियों ने आम सभा के माध्यम से जो लिस्ट सरकार को मुहैया कराई थी उस लिस्ट को बदल दिया गया है और अपने लोगों को अब वह आवाज देने का काम राज्य की वर्तमान सरकार कर रही है। जिससे कि आप अगर गांव जाइएगा तो लोगों में एक असंतोष का माहौल भी बन गया है।

हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने अगले 3 सालों में तीन करोड़ पीएम आवास देश को देने की बात कही है जिसे राज्य सरकार को सही तरीके से लागू करवाना होगा। सांसद मनीष जायसवाल ने केंद्र की इस बजट की काफी सराहना की है तथा आगामी कुछ दिनों में हजारीबाग जिले से लंबी दूरी की ट्रेन मिलेगी एवं हजारीबाग से कोडरमा रेल लाइन डबल लाइन का हो जाएगा इसका भी आश्वासन दिया है

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार के सभी 38 जिलों में 201...

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जमीनी अनुभव, शोध और नवाचार के समन्वय पर जोर दिया गया...

Rajgir World Peace Pagoda: विश्व शांति स्तूप भारत-जापान की आध्यात्मिक मैत्री...

Rajgir World Peace Pagoda: राजगीर स्थित विश्व शांति स्तूप के 57वें स्थापना दिवस समारोह में ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026: बिहार में 26 अक्टूबर से शुरू...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026, पटना: बिहार में खेतों के संरक्षण और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से 26 अक्टूबर...