Hazaribagh: “रन फॉर झारखंड” का उत्साह: स्थापना दिवस पर शहर की सड़कों पर दौड़ी एकजुटता की मिसाल

Hazaribagh: झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को पूरे राज्य में “रन फॉर झारखंड” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिले में इस कार्यक्रम को लेकर सुबह से ही आम नागरिकों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों तक में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

सड़कों पर दौड़ी एकजुटता की मिसालः

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे हजारीबाग के उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह और पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने संयुक्त रूप से गुब्बारे उड़ाकर और हरी झंडी दिखाकर की। जैसे ही दौड़ शुरू हुई, शहर की सड़कों पर बच्चों, युवाओं, अधिकारियों और समाजसेवियों का सैलाब उमड़ पड़ा। “भारत माता की जय” और “जय झारखंड” के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। स्कूलों के बच्चों द्वारा बजाया गया बैंड कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बना। इस अवसर पर स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया, वहीं वरिष्ठ नागरिकों और समाजसेवियों ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

स्थापना दिवस विकास और एकता के संकल्प का प्रतीकः

उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने कहा कि झारखंड अब 25 वर्ष का हो चुका है। यह हम सभी के लिए गर्व का क्षण है। राज्य को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने के लिए हर नागरिक को अपनी भूमिका निभानी होगी। वहीं पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने कहा कि स्थापना दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि विकास और एकता के संकल्प का प्रतीक है। झारखंड की प्रगति में हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। “रन फॉर झारखंड” कार्यक्रम का उद्देश्य स्वस्थ जीवन, एकता, और राज्य के विकास के प्रति जागरूकता फैलाना था।

रिपोर्टः शशांक शेखर

 

Gumla Minor Assault Case: मासूम के रोने की आवाज के बाद...

Gumla Minor Assault Case: झारखंड के गुमला ज़िले के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में तीन साल की बच्ची के साथ कथित रेप का...

Dhanbad Royalty Challan Protest: आखिर रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था पर...

Dhanbad Royalty Challan Protest: धनबाद ज़िला कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार को नए रॉयल्टी चालान सिस्टम के ख़िलाफ़ एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: SIR अभियान को लेकर कांग्रेस का...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस तिलक लाइब्रेरी में लोकसभा क्षेत्र स्तर पर कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक हुई।...