‘रन फॉर झारखंड’ कार्यक्रम में दिखा झारखंड स्थापना दिवस को लेकर जोश

Pakur: झारखंड राज्य के गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूरे राज्य में उत्सव का माहौल है। इसी कड़ी में जिले में “रन फॉर झारखंड” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के सैकड़ों युवाओं, छात्र-छात्राओं और अधिकारियों ने भाग लिया। सिद्धू कान्हू मुर्मू पार्क स्थित वीआईपी रोड से दौड़ की शुरुआत हुई। प्रतिभागियों ने डीसी ऑफिस तक लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पूरी कर “दौड़ेगा झारखंड, बढ़ेगा झारखंड” का संदेश दिया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में फिटनेस, अनुशासन और राज्य के प्रति गर्व की भावना को बढ़ावा देना था। मौके पर मौजूद उप विकास आयुक्त (डीडीसी) ने कहा कि स्वस्थ युवा ही झारखंड के विकास की सबसे बड़ी ताकत हैं। इस तरह के कार्यक्रम राज्य को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाइएंगे।

झारखंड स्थापना दिवस को लेकर जोशः

स्थापना दिवस पर जिलेभर में सांस्कृतिक कार्यक्रम, झारखंडी लोकनृत्य, चित्रकला प्रतियोगिता और सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने झारखंड की संस्कृति और परंपरा की झलक पेश की। जिले के लोगों और युवाओं ने स्थापना दिवस को एक जन-उत्सव के रूप में मनाते हुए यह संदेश दिया कि स्वस्थ शरीर और एकजुट समाज ही झारखंड को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है।

रिपोर्टः संजय सिंह

 

मोतिहारी: रात्रि प्रहरी संघ की नई टीम तैयार, जानिए किसे मिली...

मोतिहारी: नरसिंह बाबा मंदिर परिसर में 'बिहार राज्य अपग्रेडेड और मिडिल स्कूल नाइट गार्ड्स एसोसिएशन' की एक अहम बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मुन्ना...

पटना में तिलक समारोह का काला सच? दो सगी बहनों के...

Patna News: पटना ज़िले के नौबतपुर थाना इलाके में दो बहनों के साथ कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है। उन्हें एक तिलक समारोह...

एनकाउंटर के बाद भरत तिवारी का पुराना वीडियो वायरल, आखिरी इच्छा...

Bharat Tiwari Police Encounter: भोजपुर ज़िले के बिलोती गाँव के रहने वाले 30 साल के भरत तिवारी की पुलिस एनकाउंटर में मौत के बाद,...