Hazaribagh : भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ पकड़ाया तस्कर, बोलेरो सहित…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण पुलिस ने अवैध शराब के बड़े खेल का पर्दाफाश की है। इस सम्बंध में नए थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पूरी जानकारी दी गई है। जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि बीती रात में पुलिस अधीक्षक हजारीबाग द्वारा गुप्त सुचना मिली कि ग्राम रामपुर से एक बोलेरो वाहन पर अवैध रुप से भारी संख्या में अंग्रेजी शराब लोडकर तस्करी के लिये बिहार ले जाया जा रहा था।

Hazaribagh : गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई

इस सूचना पर टीम गठित कर त्वरीत कार्रवाई हेतु ग्राम कठम्बा के पास पहुंची तथा उक्त बोलेरो वाहन का आने का इंतजार करने लगी। कुछ समय बाद बोलेरो आते हुए दिखाई दिया, जिसे सशस्त्र बल के द्वारा रुकने का ईशारा किया गया। परन्तु पुलिस बल को देखकर बोलेरो चालक गाड़ी को रोककर गाड़ी से उतर कर भागने का प्रयास करने लगा।

हालांकि सशस्त्र बल के सहयोग से भाग रहे चालक को पकड़ लिया गया। हिरासत में लिए गए व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम लालु यादव बताया। आरोपी चौपारण थाना क्षेत्र के अम्बातरी गांव का बताया जा रहा है।

prp min 22Scope News

वहीं बोलेरो का विधिवत तलाशी लेने पर गाड़ी के अन्दर 23 पेटी अंग्रेजी शराब तथा 10 पेटी केन बियर बरामद किया गया। जिसे विधिवत जमी सूची बनाकर जप्त किया गया। हिरासत में लिए गए व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है वहीं अन्य अभियुक्तों के विरुद्ध छापामारी की जा रही है।

अभियान के दौरान छापामारी दल में पुअनि अनुपम प्रकाश थाना प्रभारी चौपारण थाना, सअनि बादल कुमार महतो चौपारण थाना, सअनि ​​जेठा हेम्ब्रम चौपारण थाना और चौपारण थाना सशस्त्र बल शामिल थे।

Ranchi Bar Raid: रांची के 10 से ज्यादा बारों में देर...

Ranchi Bar Raid: राजधानी रांची में शनिवार देर रात पुलिस की गाड़ियों के सायरन कई इलाकों में सुनाई दिए। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश...

Jharkhand Crime: गड्ढे के विवाद में खूनी संघर्ष, भुजली से हमले...

 देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधारी गादर लाखजोड़ा गांव में गड्ढे को लेकर विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। भुजली से हमले...

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...