Hazaribagh : शिक्षक बना हैवान : छठी कक्षा की बच्ची के साथ….

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमदाग थाना अंतर्गत आर्यावर्त वैदिक गुरुकुल के संचालक पर नाबालिक छात्रा ने शारीरिक शोषण और मारपीट का आरोप लगाया है। परिवार वालों ने इसकी लिखित सूचना कटकमदाग थाना और बाल कल्याण समिति को दिया है।

आवेदन में कहा गया है कि छात्र के साथ मारपीट और गलत व्यवहार किया गया है। उसके बदन में नाखून और दांत के दाग भी हैं। इस पूरे मामले को लेकर बाल कल्याण समिति ने जानकारी दी है कि आवेदन मिल चुका है और पीड़िता से पूछताछ की जा चुकी है।

Hazaribagh : दर्द से कराह रही थी बच्ची

बच्ची को न्याय के लिए आगे कार्रवाई भी की जाएगी। वहीं उन्होंने इस बाबत कटकमदाग थाना से भी संपर्क स्थापित किया है। पीड़िता के पिता ने भी कहा कि यह घटना दो दिन पहले की है। बच्ची इतनी घबराई हुई थी कि उन्होंने इसकी जानकारी माता-पिता तक को नहीं दी। जब वह दर्द से कराह रही थी तो उसने अपनी दादी को सारी बात बताई है।

ये भी पढ़ें- Breaking : हेमंत सरकार के इस मंत्री के ऊपर हुआ केस दर्ज, ये है मामला… 

आर्यावर्त वैदिक गुरुकुल में यह घटना मंगलवार की है। छात्रा बुधवार को घर में एक पूजा अनुष्ठान में हिस्सा लेने के लिए आई थी। तभी इस बात का खुलासा हुआ। पिता का यह भी कहना है कि गुरुकुल में बच्चियों के साथ गलत व्यवहार और मारपीट की घटना पहले भी हो चुकी है। उन्होंने गुहार लगाया है कि बच्ची को न्याय मिले।

Jio Games पर आया ‘Cricket 26’, ₹48 से शुरू होगा प्रीमियम...

Cricket 26 Jio Games: क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। अब महंगा गेम खरीदने या गेमिंग कंसोल पर बड़ी रकम खर्च किए बिना...

PMAY-U 2.0 Bihar: ‘सबके लिए आवास’ की राह में बिहार की...

PMAY-U 2.0 Bihar: प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) 2.0 के क्रियान्वयन में बेहतर प्रदर्शन के लिए बिहार को दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया...

Giridih Tree Plantation: गिरिडीह में विद्यार्थियों संग नगर आयुक्त ने लगाए...

Giridih Tree Plantation: पांडेयडीह स्थित निजी विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के...