Hazaribagh: छठ पूजा के दौरान दर्दनाक हादसा, डुबकी लगाते ही व्रती महिला की मौत

Hazaribagh: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के दौरान हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र के बेंगवरी घाट से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सोमवार की शाम छठव्रती मम्पी कुमारी, पिता बुधन साव, जब अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए घाट पर डुबकी लगा रही थीं, तभी अचानक दिल का दौरा पड़ने से बेहोश होकर गिर पड़ीं। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Hazaribagh: डुबकी लगाते ही महिला की मौत

घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिवार और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मम्पी कुमारी पिछले कई वर्षों से छठ का व्रत कर रही थीं और पूरी श्रद्धा से पूजा में सम्मिलित होती थीं।

बताया जा रहा है कि रविवार को भी केरेडारी प्रखंड के कराली गांव में दो मासूम बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई थी। लगातार दो दिनों से हुई इन घटनाओं ने पूरे क्षेत्र को मातम में डुबो दिया है।

Hazaribagh: छठ सूर्य उपासना का प्रतीक

छठ पर्व, जो लोक आस्था और सूर्य उपासना का प्रतीक माना जाता है, इस बार दुखद घटनाओं से प्रभावित रहा। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से सावधानी बरतने और घाटों पर सतर्कता बनाए रखने की अपील की है।

शशांक शेखर की रिपोर्ट

Patna Riverfront Project: JP Ganga Path Integrated Park बनेगा बिहार पर्यटन...

पटना में जेपी गंगा पथ समग्र उद्यान परियोजना के तहत 26 किमी लंबा ग्रीन रिवरफ्रंट कॉरिडोर विकसित होगा। गंगा, पाटलिपुत्र की विरासत और आधुनिक...

Bihar Employment News: युवाओं के लिए रोजगार और स्किल डेवलपमेंट पर...

Bihar Employment News: बिहार सरकार युवाओं को रोज़गार और स्वरोज़गार के मौकों से जोड़ने के लिए कई योजनाओं पर तेज़ी से काम कर रही...

Bihar KCC Campaign 2026: 60 लाख किसानों को मिलेगा ₹1.20 लाख...

बिहार में 23 जून से कृषि महाअभियान शुरू होगा। 60 लाख किसानों को ₹1.20 लाख करोड़ कृषि ऋण उपलब्ध कराने का लक्ष्य तय किया...