नीतीश कुमार ने सीएम आवास पर परिवार संग दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य, राज्य में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की

पटना. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर 1 अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर अपने परिवार के साथ अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को संध्या अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने पूरे राज्य की सुख, शांति, समृद्धि और जनकल्याण की मंगल कामना की।

नीतीश कुमार ने दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य

सीएम नीतीश कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘आज 1 अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में परिवार के सदस्यों के साथ अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर राज्य में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

वहीं बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने सोमवार को लखीसराय विधानसभा क्षेत्र के बड़हिया नगर परिषद अंतर्गत कॉलेज घाट पर लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर सूर्य देव को संध्या अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर प्रगति की मंगल कामना की।

विजय सिन्हा ने दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य

इसको लेकर विजय सिन्हा ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘लखीसराय विधानसभा अंतर्गत बड़हिया नगर परिषद के कॉलेज घाट पर आज लोक आस्था का महापर्व छठ के पावन अवसर पर संध्या अर्घ्य के समय सूर्यदेव को जल देकर सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त किया। भक्ति, आस्था और लोकपरंपरा से ओतप्रोत इस पावन क्षण में छठी मैया की आराधना के साथ संपूर्ण लखीसराय के सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर प्रगति की मंगल कामना की। आप सभी देवतुल्य क्षेत्रवासियों को महापर्व छठ की हार्दिक शुभकामनाएं और मंगलकामनाएं!’

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...