हजारीबाग यूथ विंग के पदाधिकारियों ने सांसद मनीष जायसवाल से की मुलाकात

हजारीबाग. आगामी 24 अक्टूबर को आयोजित होने वाले छठ पूजन सामग्री कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर हजारीबाग यूथ विंग के पदाधिकारियों ने हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर संस्था के सचिव रितेश खण्डेलवाल एवं उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने सांसद महोदय को कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी और उन्हें इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया।

सांसद मनीष जायसवाल ने संस्था के आमंत्रण को स्वीकार करते हुए कहा कि यदि मैं हजारीबाग में रहा तो अवश्य इस कार्यक्रम में सम्मिलित हो पाऊंगा। बिहार चुनाव को लेकर व्यस्तता अधिक है, किंतु हजारीबाग यूथ विंग की यह सामाजिक पहल वास्तव में सराहनीय है। संस्था लगातार तीसरे वर्ष इस सेवा कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। छठ महापर्व का सनातन धर्म में अत्यंत महत्व है, और ऐसे में छठ व्रतियों की सेवा करना हजारीबाग यूथ विंग की पहचान और परंपरा बन चुकी है।

संस्था के अध्यक्ष करण जायसवाल, संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन तथा तमाम सदस्यों को मैं हार्दिक अभिनंदन एवं बधाई देता हूं। आप सभी इसी तरह समाज हित में बढ़-चढ़कर कार्य करते रहें। संस्था के संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए कूपन वितरण का कार्य 23 अक्टूबर संध्या 6 बजे तक किया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि 24 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे से यह भव्य छठ सेवा कार्यक्रम विधिवत रूप से प्रारंभ होगा, जो के.बी. सहाय मार्ग स्थित खजांची तालाब के निकट आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं, और संस्था के सभी सदस्य पूरे उत्साह के साथ आयोजन की सफलता हेतु जुटे हुए हैं। वहीं कार्यक्रम संयोजक जयप्रकाश खंडेलवाल ने बताया कि हजारीबाग यूथ विंग द्वारा लगातार तीसरे वर्ष आयोजित यह सेवा कार्यक्रम समाजसेवा, सहयोग और आस्था का एक प्रेरणा दायी उदाहरण प्रस्तुत करेगा।

मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह...

मोतिहारी : मोतिहारी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए वाहन चोर एवं शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस...

तारिक अनवर का बड़ा हमला, कहा- ‘राम मंदिर किसी की बपौती...

कटिहार : कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने राम मंदिर को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान देकर सियासी हलचल तेज कर दी। उन्होंने कहा कि राम...

Giddi Bhurkunda Bridge: पुल बना नहीं, लेकिन श्रेय की लड़ाई तेज!...

Giddi Bhurkunda Bridge: गिद्दी-भुरकुंडा दामोदर पुल के निर्माण को लेकर राजनीतिक बयानबाजी लगातार बढ़ रही है। बुधवार को बीजेपी की ओर से आयोजित एक प्रेस...