Hazaribagh की बेटी की मुंबई में दर्दनाक हत्या, हत्यारा पति गिरफ्तार…

Hazaribagh : हजारीबाग की नवविवाहिता बेटी की मुंबई में हत्या कर दी गई। इस हत्या का आरोप उसके ही पति पर लगा है। मृतक महिला का नाम वर्षा कुमारी बताया जा रहा है। उसका विवाह चौपारण के बसरिया में छह माह पूर्व मनीष कुमार दांगी से धूमधाम से हुई थी। मरने से एक घंटा पहले मृतका ने अपने पिता को फोन कर पति द्वारा बुरी तरह से मारपीट किए जाने की जानकारी दी थी।

आरोपी पति पुलिस की गिरफ्त में

वर्षा के पिता प्रसिद्व क्रशर व्यवसायी राजेश प्रसाद मेहता है और मूल रुप से इचाक जमुआरी के रहने वाले है। शहर के न्यू एरिया स्थित पंचमुखी हनुमान के पास घर में मंदिर में रहते है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है। मामले की सूचना के बाद परिजन मुंबई बेटी के शव को लेने पहुंच गए। आज मृतक वर्षा का शव हजारीबाग पहुंचा वहीं दूसरी ओर परिजनों ने बताया कि आरोपित पति मनीष कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें- Breaking : पहाड़ी मंदिर के धार्मिक न्यास बोर्ड की बनाई गई कमिटी को हाईकोर्ट ने किया भंग, अब… 

उसकी गिरफ्तारी पुलिस ने परिजनों द्वारा उपलब्ध कराए गए ऑडियो के बाद हुई जिसमें वह रोते हुए मारपीट किए जाने और पति द्वारा जान से मारने के प्रयास के बारे में बता रही है। परिजनों ने बताया कि पति ने पहले फांसी का रुप देकर बचने की कोशिश की। परंतु जब ऑडियो भेजा गया तो सच सामने आ गया।

Hazaribagh : खुद को सॉफ्टवेयर इंजीनियर बताकर की थी शादी

जानकारी के अनुसार मुंबई में मनीष ने अपने आप को सॉफ्टवेयर इंजीनियर बताकर शादी की थी। मुंबई पहुंचने पर उसका भेद खुल गया। इसके बाद वह लगातार व्यवसाय के लिए पैसे की मांग ससुराल से कर रहा था। परिजनों ने यह भी जानकारी दी कि 15 सितंबर को उसे 50 हजार रुपए भेजे गए थे।

ये भी पढ़ें- Chatra में गरजे सीएम हेमंत सोरेन-बीजेपी के शासनकाल में लोग राशन कार्ड लेकर भात-भात करते करते मर गये और…

वर्षा अनंदा कॉलेज में समेस्टर-4 की छात्रा थी और वाणिज्य विषय से स्नातक कर रही थी। दो माह पूर्व परीक्षा खत्म होने के बाद वह पति के साथ मुंबई गई थी। वर्षा की मौत हो जाने की सूचना पुलिस ने ही परिजनों को दी थी। आज जब वर्षा का शव हजारीबाग न्यू एरिया स्थित उसके आवास पहुंचा तो पूरा मोहल्ले के लोगों के आंखों में आंसू थे। आस पास के लोग इस पूरे मामले में न्याय की गुहार लगा रहे थे।

हजारीबाग से शशांक शेखर की रिपोर्ट—

Potka Migrant Worker Death: गरीबी ने छीना अंतिम दर्शन का हक!...

Potka Migrant Worker Death: पूर्वी सिंहभूम के पोटका ब्लॉक के एक प्रवासी मज़दूर की चेन्नई में इलाज के दौरान मौत हो गई। आर्थिक तंगी...

Chatra Land Dispute Murder: जमीन के एक टुकड़े ने भाई को...

Chatra Land Dispute Murder: झारखंड के चतरा ज़िले के हंटरगंज पुलिस स्टेशन इलाके में स्थित दातमी गांव में ज़मीन के विवाद को लेकर एक अधेड़...

Baghmara Land Subsidence: क्या अवैध कोयला खनन बना जमीन धंसने की...

Baghmara Land Subsidence: मंगलवार को बाघमारा-कतरास पुलिस स्टेशन इलाके के छाताबाद में अचानक जमीन धंसने की घटना से हड़कंप मच गया। ज़मीन धंसने से...