Madhepura: पत्नी और बेटी की निर्मम हत्या करने वाले कातिल पति मुंबई से गिरफ्तार

डीआईजी शिवदीप लांडे ने किया मामले का उद्भेदन

मधेपुरा : कातिल पति गिरफ्तार – पत्नी और बेटी की गला काट कर निर्मम हत्या करने वाले कातिल पति को मुंबई से गिरफ्तार किया गया.

जिसके बाद मधेपुरा पुलिस आज मुम्बई से लेकर मधेपुरा पहुंची.

इस दौरान कोशी क्षेत्र के डीआईजी शिवदीप लांडे ने प्रेस वार्ता कर घटना पर से पर्दा उठाया.

कातिल पति गिरफ्तार : पुलिस को दे रहा था चैलेंज- डीआईजी

डीआईजी ने मामले का उद्भेदन करते हुए बताया कि हत्यारे मो. जिब्राइल की

गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक चैलेंज था.

वह लगातार सोशल मीडिया और फोन पर लोगों को धमकी दे रहा था और पुलिस को भी चैलेंज कर रहा था.

जिस चैलेंज को हमलोगों ने स्वीकार किया और पुलिस टीम भेज कर उसे मुम्बई से गिरफ्तार किया.

dig madhepura1 22Scope News

6 अगस्त को मिला था महिला का शव

उन्होंने बताया कि 6 अगस्त की सुबह भर्राही ओपी को सूचना मिली कि मछबखड़ा गांव के पुलिया पर

अज्ञात महिला का कटा हुआ सर रखा हुआ है. उक्त कटे सर का पहचान गांव के कुद्रे आलम की

बेटी मुर्शीदा खातून के रूप में हुई. जिसकी शादी मोहम्मद जिब्राइल पिता मोहम्मद विदेशी

साकिम पोखरिया वार्ड नंबर 1 थाना श्रीनगर जिला मधेपुरा के साथ हुई थी. जिससे 3 बच्चे भी हैं.

भर्राही ओपी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए श्रीनगर थाना को इस संबंध में सूचित की गयी.

कातिल पति गिरफ्तार : आरोपी ने सोशल मीडिया पर किया था वायरल

डीआईजी ने कहा कि श्रीनगर थाना द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके ससुराल के बंद कमरे से

मृतिका एवं उसकी छोटी पुत्री का सिर कटी लाश बरामद किया गया.

साथ ही घटना में प्रयुक्त दबिया जब्त कर लिया गया. पुलिस इधर अनुसंधान कर ही रही थी

कि उसके कुछ ऑडियो और फोटो पुलिस के हाथ लगे जो सोशल मीडिया पर कातिल पति आरोपी जिब्राइल द्वारा वायरल किया गया था.

जिसमें उनके द्वारा बताया गया था की हत्या कर शव का धर और सर कहां-कहां रखा गया है.

इस ऑडियो में पुलिस को चैलेंज भी किया गया था.

मुंबई के सेंट्रल मराठा मंदिर के पास से हुई गिरफ्तारी

डीआईजी ने बताया कि मधेपुरा पुलिस इस मामले को चैलेंज के रूप में स्वीकार किया और अनुसंधान शुरू किया.

उन्होंने कहा कि एसपी राजेश कुमार के नेतृत्व में इस कांड के उद्भेदन हेतु लगातार टीम काम कर रही थी.

इस कांड के वैज्ञानिक अनुसंधान के दौरान कांड के अभियुक्त मोहम्मद जिब्राइल पिता मोहम्मद विदेशी

के मोबाइल का अंतिम लोकेशन राज्य से बाहर महाराष्ट्र अंतर्गत मुंबई के सेंट्रल मराठा मंदिर के आसपास मिला.

जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी हुई.

रिपोर्ट: राजीव रंजन

Ramgarh Sawan Somwari Seva Shivir: रामगढ़ में सावन की अंतिम सोमवारी...

Ramgarh Sawan Somwari Seva Shivir: सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति (RBSS) की ओर से सेवा शिविर का आयोजन...

Vantara Indonesia Wildlife Conservation: इंडोनेशिया में वनतारा की बड़ी पहल, वन्यजीवों...

Vantara Indonesia Wildlife Conservation: भारत के वनतारा ने इंडोनेशिया सरकार के साथ वन्यजीव स्वास्थ्य और संरक्षण को लेकर एक बड़ी साझेदारी की है। इस...

Jharkhand JPSC Exam: प्रारंभिक परीक्षा में कथित गड़बड़ी पर सुप्रीम कोर्ट...

 झारखंड JPSC सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितताओं पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, राज्य सरकार और JPSC को नोटिस जारी किया है।Jharkhand JPSC...