JSSC की नई नियुक्ति नियमावली के खिलाफ सुनवाई, जानिए सरकार ने हाईकोर्ट में क्या कहा

रांची : झारखंड हाईकोर्ट में जेएसएससी की नई नियुक्ति नियमावली के खिलाफ दाखिल याचिका पर चीफ जस्टिस डॉक्टर रवि रंजन और जस्टिस एसएन प्रसाद की अदालत में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान वादी की ओर से कहा गया कि राज्य सरकार की ओर से सभी विभागों में नियमावलियों को बदला जा रहा है, और नई नियमावली की सभी शर्ते दी जा रही हैं. इस पर राज्य सरकार आगे की कार्यवाही कर रही है.

advt 22Scope News

जबकि इस याचिका के माध्यम से इस नियमावली की शर्तों को असंवैधानिक बताया गया है. सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता पीएस पटवालिया ने कोर्ट को बताया कि अन्य राज्यों में समान शर्तों को लागू किया गया है. इसलिए सरकार ने नई नियमावली में इस तरह का प्रविधान किया है. उनकी ओर से झारखंड हाईकोर्ट की पीठ के एक आदेश का हवाला भी दिया. जिसके तहत सरकार इस तरह का प्रविधान करने के लिए सक्षम है.

वादी की ओर से इस पर आपत्ति जताई गई और कहा गया कि सरकार की ओर से इस मामले में जवाब दाखिल करने में देरी हुई है. इसलिए उन्हें अपना जवाब दाखिल करने के लिए समय दिया जाए. जिसके बाद कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई 16 फरवरी को निर्धारित की है.

बता दें कि रमेश हांसदा व कुशल कुमार की ओर से जेएसएससी की नई नियुक्ति नियमावली को चुनौती दी गई है. याचिका में कहा गया है कि नियमावली में यह शर्त लगाना असंवैधानिक है कि नियुक्ति की प्रक्रिया में शामिल होने वाले छात्र राज्य के संस्थान से ही पास करने वाले होंगे. इसके अलावा हिंदी और अंग्रेजी भाषा को हटाया जाना भी गलत है.

रिपोर्ट : प्रोजश दास

छात्र के भविष्य के साथ नहीं होगा खिलवाड़, जैक ने हाईकोर्ट को दिया आश्वासन

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...