Advertisment

लैंड फॉर जॉब केस : लालू यादव की याचिका पर आज SC में सुनवाई

दिल्ली : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो व पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने ‘लैंड फॉर जॉब’ मामले के मुकदमे पर रोक के लिए अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इससे पहले 29 मई को दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मुकदमे पर रोक से मना कर दिया था। दिल्ली हाईकोर्ट ने मामले पर सुनवाई के दौरान कहा कि मुकदमे को रोकने के लिए कोई ठोस वजह नहीं है। हालांकि, एफआईआर निरस्त करने की उनकी याचिका अभी हाईकोर्ट में भी लंबित है। वहीं, सुप्रीम कोर्ट में आज यानी 18 जुलाई को लालू यादव की याचिका पर सुनवाई कर सकता है।

Goal 3 22Scope News

जमीन के बदले नौकरी का मामला

आपको बात दें कि यह मामला रेलवे के पश्चिम मध्य जोन में ग्रुप डी की नौकरियों से जुड़ा है। आरोप है कि साल 2004 से साल 2009 के बीच रेल मंत्री रहते हुए लालू यादव ने नौकरी के बदले जमीनें ली। जिसे उन्होंने अपने परिवार और सहयोगियों के नाम ट्रांसफर करवाया था। मई 2022 में दर्ज एफआईआर में लालू यादव के अलावा उनकी पत्नी राबड़ी देवी और परिवार के कुछ और सदस्यों के नाम शामिल हैं।

यह भी देखें :

लालू ने की निचली अदालत की कार्रवाई रोकने की मांग

सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई अपनी याचिका में लालू यादव ने निचली अदालत की कार्रवाई रोकने की मांग की है। साथ ही एफआईआर निरस्त करने भी मांग की है। इसके अलावा उन्होंने 2022, 2023 और 2024 में दाखिल तीन चार्जशीट को भी रद्द करने की मांग की है। उन्होंने दलील दी है कि एफआईआर 14 साल की देरी से दर्ज हुई। मामले में पहले भी प्राथमिक जांच हुई थी, जिसे बंद कर दिया गया था। भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा 17A में संबंधित अधिकारी से अनुमति के बाद ही केस की व्यवस्था है। उसका उल्लंघन हुआ है. हालांकि, केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को नोटिस जारी कर अगली सुनवाई 12 अगस्त को तय की गई है।

यह भी पढ़े : लालू की बढ़ेगी मुश्किलें, CBI को मिली केस चलाने की मंजूरी

Ramayana Trailer Review: भव्य विजुअल्स, दमदार रावण और शानदार VFX, क्या...

Ramayana Trailer Review: नितेश तिवारी की रामायण का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा में। यश के रावण, रणबीर कपूर के श्रीराम, साई पल्लवी की...

Jharkhand JPSC Scam: CID ने सफल अभ्यर्थियों से मांगी OMR Copy,...

Jharkhand JPSC Scam: सीआईडी ने जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 की जांच तेज कर दी है। सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कॉपी मांगी...

Jharkhand ED Raid: अवैध कोयला कारोबार पर सबसे बड़ी कार्रवाई, ₹160...

Jharkhand ED Raid: धनबाद में अवैध कोयला खनन और तस्करी मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई। ₹160 करोड़ के म्यूचुअल फंड फ्रीज, ₹1.02 करोड़...