लोबिन हेंब्रम और जेपी पटेल से जुड़े दलबदल मामले में हुई सुनवाई, जानिए क्या हुआ

रांची. विधानसभा के न्यायाधिकरण में दलबदल मामले में आज सुनवाई हुई। यह मामला जेएमएम विधायक लोबिन हेंब्रम और बीजेपी विधायक जेपी भाई पटेल से जुड़ा है। सुनवाई के दौरान लॉबिन हेंब्रम और जेपी भाई पटेल दोनों के ही अधिवक्ता ने अपना पक्ष रखा।

लोबिन हेंब्रम से जुड़े दलबदल मामले में सुनवाई

लॉबिन हेंब्रम के अधिवक्ता ने पक्ष रखते हुए कहा कि लोबिन हेंब्रम का निर्दलीय चुनाव लड़ने से दसवी अनुसूची के उलंघन का मामला नहीं बनाता है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी वे निर्दलीय चुनाव लड़कर जेएमएम में शामिल हुए हैं। उन्होंने कोई पार्टी विरोधी गतिविधि नहीं की है।

जेपी पटेल से जुड़े दलबदल मामले में सुनवाई

वहीं सुनवाई के दौरान जेपी पटेल मामले में अमर बाउरी के अधिवक्ता ने कहा कि हमें न्यायाधिकरण में सिर्फ इतना पूछा है कि 2019 में किस पार्टी से वे चुनाव जीते हैं और इस बार किस पार्टी से लोकसभा का चुनाव लड़े हैं। उन्होंने कहा कि सभी डाटा चुनाव आयोग की वेबसाइट पर है। कोई छिपा नहीं सकता। कल फिर इस दोनों मामलों में सुनवाई होगी। अब देखना होगा कि दोनों ही मामला में क्या फैसला आता है।

Ranchi University PhD Admission 2026: रांची यूनिवर्सिटी में PhD के लिए...

Ranchi University PhD Admission 2026: रांची विश्वविद्यालय में इस बार पीएचडी प्रवेश को लेकर कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। विश्वविद्यालय में पीएचडी रेगुलेशन...

Mahila Kisan Khushhali Yojana: रांची में ‘महिला किसान खुशहाली योजना’ पर...

Mahila Kisan Khushhali Yojana: राजधानी रांची के नेपाल हाउस में गुरुवार को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की प्रस्तावित ‘महिला किसान खुशहाली योजना’ को...

Samrat Choudhary Mother Death Anniversary: मां की पुण्यतिथि पर भावुक हुए...

Samrat Choudhary Mother Death Anniversary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपनी मां एवं तारापुर की पूर्व विधायक स्वर्गीय पार्वती देवी की पुण्यतिथि पर...