हेमंत की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई

रांची: हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को चुनौती देनेवाली याचिका पर हाइकोर्ट में सुनवाई पांच फरवरी को होगी. सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका सुनने से इनकार करते हुए हाइकोर्ट जाने का निर्देश दिया था.

इसके बाद हेमंत सोरेन की ओर से हाइकोर्ट में दायर की गयी याचिका में संशोधन के लिए याचिका दायर की गयी है. हाइकोर्ट में दायर मूल याचिका में प्रवर्तन निदेशालय (इडी) के समन को नियम विरुद्ध घोषित करने और पीड़क कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की गयी थी. लेकिन, इसे संशोधित करते हुए गिरफ्तारी को गलत करार देने की मांग की गयी है.

इडी ने 29 जनवरी को मुख्यमंत्री के दिल्ली स्थित आवास पर छापेमारी के बाद हेमंत सोरेन ने 31 जनवरी को पूछताछ के लिए समय दिया था.

साथ ही हाइकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में एक साथ याचिका दायर कर इडी द्वारा जारी किये गये समन को नियम विरुद्ध करार देने और पीड़क कार्रवाई करने पर रोक लगाने की मांग की गयी थी.

सुप्रीम कोर्ट द्वारा दो फरवरी को सुनवाई की तिथि तय करने की वजह से हाइकोर्ट ने हेमंत सोरेन की याचिका पर सुनवाई के लिए पांच फरवरी की तिथि निर्धारित की थी, सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया और हाइकोर्ट में जाने का निर्देश दिया.

हेमंत सोरेन की और से हाइकोर्ट में दायर याचिका में कहा गया कि है इडी के अधिकारी उन शक्तियों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो पीएमएलए-2002 में इन्हें नहीं दी गयी हैं.

Saffrn

Trending News

जमीन विवाद को लेकर को जमकर हंगामा, डेंटल डॉक्टर ने कहा-...

पटना : पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र स्थित रोड नंबर-8 में जमीन विवाद को लेकर को जमकर हंगामा हुआ। डेंटल डॉक्टर ने आरोप...

बाढ़ के उमानाथ गंगा घाट पर बड़ा हादसा : नाव पलटी,...

बाढ़ : बाढ़ के उमानाथ गंगा घाट से इस वक्त की बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आ रही है। 14 लोगों से भरी नाव...

JDU कार्यालय पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, MLC चुनाव...

पटना : पूर्व मुख्यमंत्री व जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार अभी थोड़ी देर पहले पार्टी दरफ्त पहुंचे हैं। उनके साथ...

BGH में नई Life Saving सुविधा: अब गले में फंसी वस्तुएं...

बोकारो जनरल अस्पताल में रिजिड ब्रोंकोस्कोप सुविधा शुरू। अब बच्चों और वयस्कों के गले में फंसी वस्तुएं सुरक्षित तरीके से निकाली जा सकेंगी। Life Saving...

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आज सुबह 7:30 बजे अदा...

पटना : बारिश की बूंदों के बीच आज यानी 28 मई को करीब 20 हजार से ज्यादा अकीदतमंद एक साथ नमाज के लिए जुटे।...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img