बिहार में गर्मी ने तोड़ा 12 साल का रिकॉर्ड

पटना : देश सहित पूरे बिहार में जबरदस्त गर्मी पड़ रही है। खासकर बिहार के सभी जिलों की बात करें तो भीषण गर्मी से लोग हैरान और परेशान हैं। बिहार के कई जिलों के स्कूलों में भीषण गर्मी से स्कूली बच्चों की तबीयत भी खराब हुई है। बिहार में भीषण गर्मी से अपना 12 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भारत मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 29 मई को औरंगाबाद में तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जबकि गया (47.4) और अरवल (47.1), रोहतास (46.5), शेखपुरा (46.2), भोजपुर (46.6) और बेगूसराय में 44.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। 29 मई को गया का अधिकतम तापमान 47.4 °C दर्ज किया गया जो कि मई महीने का अब तक का सर्वाधिक है।

बिहार में गर्मी को लेकर 8 जून तक स्कूल बंद

आपको बता दें कि बिहार में गर्मी को लेकर आठ जून तक स्कूल बंद रहेंगे। आंगनबाड़ी केंद्र से लेकर कोचिंग तक बंद रहेंगे। मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा ने सभी जिलाधिकारी को पत्र लिखकर सूचना दे दी है। भीषण गर्मी के मद्देनजर नीतीश कुमार ने भी स्कूल बंद करने का निर्देश जारी कर दिया है। भीषण गर्मी को लेकर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने चिंता जताई है।

यह भी पढ़े : Breaking : सीएम के निर्देश के बाद बंद हुए सभी सरकारी, निजी विद्यालय व संस्थान

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...