बिहार के 24 जिलों में आज लू का अलर्ट

पटना : बिहार में मौसम के तेवर तल्ख होने लगे हैं। लू का प्रकोप शुरू होने वाला है। खासकर उत्तर-पश्चिम और दक्षिण बिहार के कई जिलों में उष्ण लहर के साथ लू की स्थिति बनेगी। मौसम विभाग के शनिवार यानी छह अप्रैल को 24 जिलों हीट-वेव (लू) चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

प्रदेश में उत्तर-पश्चिमी और पश्चिमी हवा का प्रवाह जारी है। जिस कारण तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है। हालांकि दक्षिण बिहार के कुछ शहरों के लिए राहत भरी खबर है। रविवार और सोमवार को बूंदाबांदी होगी। बादल छाए रहने के आसार हैं। इससे तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है।

पटना में हीट-वेव जैसी स्थिति, पारा 39 के पार

राजधानी पटना के अधिकतम तापमान में शुक्रवार को 0.1 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई। पारा 39.1 डिग्री दर्ज किया गया। पटना में हीट-वेव जैसी स्थिति रही। उत्तर-पश्चिमी और पश्चिमी हवा चलने के कारण दिन में सड़कों पर लोगों को लू चलने का एहसास हो रहा था। इसी कारण दोपहर में सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव कम देखा गया था। हीट-वेव जैसी स्थिति होने के कारण अति आवश्यक कार्य होने पर ही लोग दोपहर में बाहर निकल रहे थे।

आज प्रदेश के अधिकतर शहरों का पारा रहेगा 40 के ऊपर

शनिवार को राज्य के कुछ शहरों को छोड़कर ज्यादातर का अधिकतम तामपान 40 डिग्री से ऊपर रहने का अनुमान है। वहीं, शुक्रवार को प्रदेश के कुछ जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी और ज्यादातर जिलों के तापमान में गिरावट आई। हालांकि एक भी जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार नहीं गया। प्रदेश का सबसे गर्म जिला 39.4 डिग्री के साथ पूर्व चंपारण (मोतिहारी) रहा।

आज यहां लू चलने की आशंका

पटना, गया, भागलपुर, पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, बांका, मुंगेर, जमुई और खगड़िया में लू चलने की आशंका बतायी गई है।

यह भी पढ़े : बिहार सहित पटना में तेज गर्मी का सितम, लोग परेशान

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img