सिटी रिक्शा और मारुति कार में जोरदार टक्कर, एक की मौत, 2 घायल

सिटी रिक्शा और मारुति कार में जोरदार टक्कर, एक की मौत, 2 घायल

फारबिसगंज : फारबिसगंज के जोगबनी रोड में आज संध्या एमपीएस स्कूल के पास सिटी रिक्शा और मारुति कार की टक्कर में एक 30 वर्षीय सिटी रिक्शा चालक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक सिकन्दर पिता मोहम्मद हमीद बथनाहा का रहने वाला बताया गया है। सिटी रिक्शा पर सवार अन्य दो व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गए थे।

स्थानीय लोगों की मदद से फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया था जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालात को देख डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। दो घायलों में एक महिला है। जिसका नाम नुतन देवी उम्र लगभग 35 वर्ष पति प्रकाश साह घर सोनापुर बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सिटी रिक्शा फारबिसगंज से जोगबनी की ओर जा रही थी जबकि मारुति कार जोगबनी से फारबिसगंज की ओर आ रही थी। मृतक के परिजनों को खबर मिलते ही अस्पताल पहुंचने पर उनका रो-रोकर बुरा हाल था।

यह भी पढ़े : फारबिसगंज में महाशिवरात्रि के मौके पर बड़ा शिवालय में उमड़ा भक्तों का हुजूम

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अमित कुमार की रिपोर्ट

Share with family and friends: