झारखंड में 24 घंटे से लगातार भारी बारिश,आज स्कूल बंद

रांची: पूरे राज्य में 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। दो अगस्त तक 526 एमएम बारिश होनी थी जो जो 359 एमएम तक हो चुकी है। यह सामान्य से 32 फीसदी कम है।

इधर, रांची सहित 15 जिलों में भारी बारिश होने से जनजीवन थम गया। शहर समंदर में बदल गए। सड़क पर कमर तक पानी भर गया। घरों में रखे सामान पानी में तैर रहे हैं। शहर में बाढ़ जैसे हालात बन गए।

जगह-जगह पेड़ गिरने से यातायात व्यवस्था डगमगा गई है। रांची के दीपाटोली रोड नंबर पांच में सैकड़ों घरों में पांच फीट तक पानी जमा हो गया। लोग फंस गए तो उन्हें रेस्क्यू करने के लिए एनडीआरएफ को उतारा गया।

उधर, ठनका गिरने से फिर दो लोगों की मौत हो गई। गढ़वा के घघरी में ठनके की चपेट में आकर 62 वर्षीय कोदू चंद्रवंशी की जान चली गई। वहीं हजारीबाग के सूदन गांव में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। इसी बीच मुख्यमंत्री ने शनिवार को सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है।

मौसम विभाग की ओर से आज भी कई जिलों में भाारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसको देखते हुए सरकार की ओर से राज्य के सभी निजी और सरकारी स्कूलों  में छुट्‌टी की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद केजी और 12 वीं तक की कक्षाएं बंद रहेंगी। बारिश के दौरान बच्चों को स्कूल आने-जाने में होने वाली परेशानी को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है।

 

Video thumbnail
रात 10 बजे की बड़ी ख़बरें | Jharkhand News | Today News | News@22SCOPE Big News | (25-04-2025)
07:29
Video thumbnail
आदिवासी कहने पर बन्दोबस्त अधिकारी पर हुआ था केस, हाइकोर्ट ने दी राहत, जानिये कारण
05:06
Video thumbnail
चुनाव से पहले लालू की बढ़ी सजा तो तेजस्वी और राजद की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
03:50
Video thumbnail
पाकिस्तान का पुतला फूंकते JMM कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री का क्यों किया विरोध,क्या jmm इसपर देगा सफाई
04:21
Video thumbnail
सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप मामला पहुंचा दिल्ली, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने मांगा जवाब | 22Scope
08:16
Video thumbnail
टाईगर की हत्या के मुख्य साजिशकर्ता की गिरफ्तारी पर सवाल, पुलिस का क्या है जवाब जानिए ...
03:49
Video thumbnail
Pahalgam Terror Attack : रांची में आक्रोश प्रदर्शन, लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे | 22Scope
06:14
Video thumbnail
Ex CM चंपई ने डेमोग्राफिक बदलाव पर कांग्रेस पर साधा निशाना तो हुआ पलटवार | Jharkhand News | 22Scope
06:56
Video thumbnail
HEC की जमीन पर रह रहे लोगों को अब छत नहीं, क्या स्मार्ट सिटी के लिए हटा अतिक्रमण, क्या कह रहे लोग
07:20
Video thumbnail
सुदिव्य सोनू से फिर सफाई देने में चूक पर बाबूलाल मरांडी और सीपी सिंह ने साधा निशाना, अब क्या ....
04:31