झारखंड में 24 घंटे से लगातार भारी बारिश,आज स्कूल बंद

रांची: पूरे राज्य में 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। दो अगस्त तक 526 एमएम बारिश होनी थी जो जो 359 एमएम तक हो चुकी है। यह सामान्य से 32 फीसदी कम है।

इधर, रांची सहित 15 जिलों में भारी बारिश होने से जनजीवन थम गया। शहर समंदर में बदल गए। सड़क पर कमर तक पानी भर गया। घरों में रखे सामान पानी में तैर रहे हैं। शहर में बाढ़ जैसे हालात बन गए।

जगह-जगह पेड़ गिरने से यातायात व्यवस्था डगमगा गई है। रांची के दीपाटोली रोड नंबर पांच में सैकड़ों घरों में पांच फीट तक पानी जमा हो गया। लोग फंस गए तो उन्हें रेस्क्यू करने के लिए एनडीआरएफ को उतारा गया।

उधर, ठनका गिरने से फिर दो लोगों की मौत हो गई। गढ़वा के घघरी में ठनके की चपेट में आकर 62 वर्षीय कोदू चंद्रवंशी की जान चली गई। वहीं हजारीबाग के सूदन गांव में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। इसी बीच मुख्यमंत्री ने शनिवार को सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है।

मौसम विभाग की ओर से आज भी कई जिलों में भाारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसको देखते हुए सरकार की ओर से राज्य के सभी निजी और सरकारी स्कूलों  में छुट्‌टी की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद केजी और 12 वीं तक की कक्षाएं बंद रहेंगी। बारिश के दौरान बच्चों को स्कूल आने-जाने में होने वाली परेशानी को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है।

 

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...