ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस

औरंगाबाद : पंडित दीनदयाल उपाध्याय गया रेल खंड के रफीगंज रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने रफीगंज आरपीएफ को सूचना दिया सूचना पर आरपीएफ एसआई महेंद्र मुंडा, सिपाही संतोष कुमार सहित अन्य दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर जीआरपी सोन नगर को सूचना दिया। जीआरपी एस आई शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोन नगर लेकर चले गए।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि रफीगंज रेलवे स्टेशन के पोल संख्या 506/28 एवं 506/30 के बीच में डाउन लाइन में अज्ञात ट्रेन के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। आरपीएफ इंस्पेक्टर वीके सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष होगी। मृतक ब्लू रंग का फुल पैंट एवं हल्का गुलाबी कलर का शर्ट पहना हुआ है आसपास में एक हवाई चप्पल भी मिली है शायद वह चप्पल मृतक का ही होगा। फिलहाल रेलवे पुलिस मृतक के पहचान में लगी हुई है।

यह भी पढ़े : व्रजपात की चपेट में आने से पशु समेत महिला की मौत, बाल-बाल बच्चे कई लोग

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता हादसे में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की...

Kolkata Durga Puja Accident, मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दुखद घटना सामने आई है। चोरबागान...

Pappu Yadav Controversial Statement: छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने...

Pappu Yadav Controversial Statement, मधेपुरा: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिस पर विवाद खड़ा...

Bihar Durga Puja 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के पूजा...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महासप्तमी पर पटना के चार दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख,...