राजभवन के समक्ष एचइसी कर्मियों – का महापड़ाव कल

रांची. हटिया मजदूर यूनियन (सीटू) की बैठक रविवार को भवन सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि 28 नवंबर को राजभवन के 5 समक्ष आयोजित महापड़ाव में यूनियन से 200 कर्मी शामिल होंगे और ने एचइसी को बचाने की मांग करेंगे.

भवन सिंह ने कहा कि एचइसी को बचाने से देश और राज्य बचेगा. साथ ही एचइसी परिसर के लोगों और कार्यरत मजदूरों की नौकरी और आजीविका बचेगी.

उन्होंने कहा कि यूनियन संघर्ष समिति के साथ मिलकर कार्यशील पूंजी और एचइसी को आधुनिकीकरण करने की मांग को लेकर संघर्ष करेगी.

भारत सरकार की एचइसी के प्रति उपेक्षा को देखते हुए भाजपा कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन सह घेराव करने का निर्णय संघर्ष समिति की बैठक में लिया जायेगा. उन्होंने कहा कि महापड़ाव को लेकर सीटू से संबद्ध यूनियनों ने लगभग 11 क्विंटल चावल और 1.5 क्विंटल दाल दिया है.

उन्होंने प्रबंधन से मांग की है कि सप्लाई  मजदूरों की हाजिरी, बोनस और ग्रेच्युटी भुगतान का आदेश निकाला – जाये. इस अवसर पर हरेंद्र प्रसाद यादव, हरिराम रजवार, दिनेश बैठा, अविनाश कच्छप, राजकुमार रजक, – दीपक कुमार, महेंद्र प्रसाद, संजय सिंह, हरेंद्र प्रसाद यादव, हरि राम रजवार, विनोद चौधरी, संजय बैठा, दिनेश राम, विनोद कुमार आदि थे.

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...