एचइसी कर्मियों का आंदोलन 28 दिनों से जारी

रांची. बकाया वेतन भुगतान सहित अन्य मांगों को एचइसी कर्मियों का आंदोलन 28 दिनों से जारी है.

गुरुवार को एचइसी बचाओ मजदूर संघर्ष समिति में शामिल यूनियन के प्रतिनिधियों व प्रबंधन के बीच तीसरी बार वार्ता की.  हालांकि, वार्ता विफल रही.

वार्ता में कर्मियों के लिए ठेकेदार बहाल करने, वेतन कब और कैसे दिया जायेगा व इएसआइ के बकाया भुगतान को लेकर लिखित जानकारी मांगी गयी.

इस पर प्रबंधन की ओर से कहा गया कि वेतन को लेकर राउरकेला स्टील प्लांट से प्रयास किया जा रहा है. पैसा आने पर ही भुगतान किया जायेगा.

वहीं, इएसआइ के बकाया भुगतान के लिए सीएमडी से एप्रूवल लेना होगा. इस पर समिति के सदस्यों ने कहा कमीं भूखे पेट काम नहीं करेंगे.

प्रबंधन लिखित जानकारी दे कि कब वेतन का भुगतान होगा. वहीं, प्रबंधन ने कहा कि जब तक आंदोलन समाप्त नहीं होगा, मांगों को लेकर प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकती है.

इस पर समिति ने कहा कि लिखित मिलने पर ही आंदोलन समाप्त होगा.

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...