काम नहीं, तो वेतन नहीं के फॉर्मूला पर विचार कर रहा प्रबंधन

रांची: आर्थिक संकट से गुजर रहे एचइसी में सप्लाई व स्थायी कर्मियों का 16 माह और अधिकारियों का 18 माह का – वेतन बकाया है. ऐसे में कार्यरत 1600 से अधिक सप्लाई कर्मियों को एक और झटका लगने वाला है. एचइसी में इन दिनों जोर-शोर से चर्चा – है कि एचइसी में पिछले पांच माह से कार्यशील पूंजी के अभाव में उत्पादन ठप है. ऐसे में प्रबंधन सप्लाई कर्मियों को इस अवधि का वेतन भुगतान नहीं करने पर विचार कर रहा है. इस पर एचइसी के निदेशकों ने अधिकारियों से मंत्रणा भी की है.

अधिकारियों का कहना है कि एचइसी में सप्लाई कर्मियों का वेतन ठेकेदार द्वारा सीधे उनके बैंक खाता में भुगतान किया जाता है. ऐसे में जब एचइसी में उत्पादन ठप पड़ा हुआ है, तो सप्लाई कर्मियों को किस नियम के आधार पर वेतन का भुगतान किया जायेगा. इधर, एचइसी सप्लाई मजदूर

1 संघर्ष समिति के दिलीप सिंह ने कहा कि एचइसी में पूर्व में कई बार हड़ताल हुई, जो सात से लेकर 72 दिनों तक चली लेकिन कभी भी सप्लाई कर्मियों का वेतन प्रबंधन ने नहीं काटा. वर्षों से सप्लाई कर्मियों से काम ठेकेदार नहीं, एचइसी प्रबंधन लेता है. एचइसी में सप्लाईकमी विभिन्न शॉप के अलावा मुख्यालय में कार्य करते हैं. एचइसी आवासीय परिसर की सुरक्षा में तैनात हैं. ऐसे में प्रबंधन का कहना कि उत्पादन ठप है, तो वेतन भुगतान नहीं, यह औद्योगिक शांति को भंग करेगा और सप्लाई कमीं जोरदार आंदोलन करेंगे, प्रबंधन कार्यशील पूंजी की व्यवस्था करे और जल्द से जल्द वेतन का भुगतान करे.

Jamshedpur Janmashtami Mahotsav: सूर्य मंदिर में भक्ति और संस्कृति का संगम,...

Jamshedpur Janmashtami Mahotsav: सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर समिति की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर...

SAIL August 2026 Sales Record: SAIL ने अगस्त में बनाया उत्पादन...

SAIL August 2026 Sales Record, बोकारो: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने अगस्त 2026 में उत्पादन और बिक्री के क्षेत्र में मजबूत प्रदर्शन...

JSSC CGL Case: जेएसएससी कार्यालय में CID की छापेमारी, सचिव सुधीर...

 JSSC CGL परीक्षा में गड़बड़ी की जांच के बीच CID ने रांची स्थित JSSC कार्यालय में छापेमारी की। सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ जारी...