SIWAN में नवरात्र के अवसर पर हीना शहाब ने किया कन्या पूजन, कहा ‘मेरी इक्षा थी कन्यापूजन करने का’

सीवान: पूरा देश रामनवमी मना रहा है साथ ही आज चैत्र नवरात्र का भी नौंवा दिन है। चैत्र नवरात्र के अवसर पर लोग कन्यापूजन भी करते हैं। इसी कड़ी में एक वीडियो सामने आया है जिसमें पूर्व बाहुबली सांसद शहाबुद्दीन की पत्नी हीना शहाब भी कन्यापूजन करती दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि हीना शहाब ने नौ कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया और वस्त्र समेत अन्य उपहार देकर उनसे आशीर्वाद ली।

वीडियो में हीना शहाब कन्याओं के पैर रंगते हुए और उन्हें खाना परोसती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान वहां अन्य कई लोग भी मौजूद हैं। मामले में पत्रकारों से बात करते हुए हीना शहाब ने कहा कि मैं सुनती थी कि नवरात्र में कन्याओं को खिलाया जाता है और उनकी पूजा की जाती है तो मैं भी सोचती थी कि कभी मैं भी ऐसा करूं और इसलिए आज मैंने कन्यापूजन किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे बच्चों से हमेशा प्यार रहा है और मैं कहीं भी जाती हूं तो बच्चों को प्यार करती हूं।

रामनवमी शोभायात्रा पर हीना शहाब ने कहा कि शोभायात्रा में शामिल होने वाले सभी लोग खुशहाली के शोभायात्रा निकालें और किसी तरह का कोई हुरदंग नहीं मचाएं। आपको बता दें की हीना शहाब सीवान लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने वाली हैं। इस बात की घोषणा उन्होंने खुद किया था कि वे चुनाव लड़ेंगी। हालांकि राजद की तरफ से उन्हें टिकट भी ऑफर हुआ था लेकिन उन्होंने साफ मना कर दिया और निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात कही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- ‘RJD गुंडों की पार्टी है’ सम्राट चौधरी के बयान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का दो टूक….

SIWAN

SIWAN
SIWAN
SIWAN

 Mental Health Awareness Bihar:बिहार में 10 से 16 अक्टूबर तक चलेगा...

 बिहार में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर 10 से 16 अक्टूबर तक ‘मन जागृति’ अभियान चलेगा। स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम होंगे और टेली मानस...

Abhijeet Deepke Detained: एयरपोर्ट पर फ्लाइट के अंदर से हिरासत में...

 अभिजीत दीपके को एयरपोर्ट पर फ्लाइट के भीतर से हिरासत में लिए जाने की खबर है। CJP के नेता सौरभ दास और आशुतोष शाखा...

Dhruv Rathee Detained: गुरुग्राम में घर से हिरासत में लिए गए...

 यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित आवास से हिरासत में लिए जाने की खबर है। दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से...