Hello, क्या आपको लोन चाहिए? और फिर पहुंच गई नवादा पुलिस

नवादा: बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाओं के साथ ही साइबर क्राइम की घटनाओं में भी वृद्धि देखी जा रही है। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस भी लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में नवादा पुलिस ने 11 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। सभी साइबर ठग लोन दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करते थे। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से कई लैपटॉप, 34 मोबाइल, 13 सिम कार्ड, 168 पेज पर लिखा कस्टमर का नाम पता भी बरामद किया है।

मामले में साइबर डीएसपी प्रिया ज्योति ने बताया कि नवादा के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के बगीचे से करीब 20-25 की संख्या में बैठे साइबर अपराधी एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी से सस्ते दर पर लोन दिलाने के नाम पर ठगी कर रहे थे। सूचना के आधार पर एसपी अंबरीश राहुल के निर्देश पर साइबर डीएसपी प्रिय ज्योति के नेतृत्व में एसआईटी गठित कर साइबर अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

बगीचे की घेराबंदी देख साइबर अपराधी भागने लगे जिसे पुलिसकर्मियों ने खदेड़ कर 11 को गिरफ्तार किया जबकि कुछ लोग भागने में सफल रहे। गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से पुलिस ने कई लॅपटॉप, मोबाइल और कस्टमर का डाटा भी बरामद किया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Dubai से मिहिर का शव भारत लाने के लिए परिजन हैं परेशान

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Hello Hello Hello

Hello

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img