देवघरः गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर जोरदार हमला बोलते हुए देवघर एयरपोर्ट की फाइल दबाने का आरोप लगाया है।बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अनकंट्रोल हो गए हैं। देवघर एयरपोर्ट की फाइल को आठ महीने से दबाए बैठे हैं, जबकि कोर्ट ने अविलंब निर्माण का आदेश दिया है। इस मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उपायुक्त मँजूनाथ भजंत्री के खिलाफ कोर्ट की अवमानना का मामला दायर करेंगे। आजादी के 75वीं साल के पूरा होने की खुशी में गोड्डा लोकसभा को 75 सौगात देंगे। एम्स के निर्माण का पहला सौगात जनता को दे चुके हैं।
रिपोर्ट – कुलवन्त कुमार
यह हमारा सौभाग्य है कि झारखंड के विकास को गति देने का अवसर मिला-पीएम मोदी







