जेपीएससी अभ्यर्थियों की आवाज को कुचलने पर आमादा है हेमंत सरकार-डॉ. आशा लकड़ा

Ranchi- भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री और  रांची की मेयर डॉ. आशा लकड़ा ने शनिवार को जेपीएससी अभ्यर्थियों पर की गई पुलिसिया कार्रवाई की निंदा की है.

आशा लकड़ा ने कहा है कि जेपीएससी अभ्यर्थी पिछले कई दिनों से चयन प्रक्रिया में गड़बड़ियों का विरोध कर परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे थे. लेकिन, हेमंत सरकार ने शनिवार को न सिर्फ पुलिसिया कार्रवाई की, बल्कि अभ्यर्थियों को जबरन मोरहाबादी मैदान से उठा दिया. इतना ही  नहीं विरोध-प्रदर्शन कर रहे सभी अभ्यर्थियों को गायब कर दिया गया.  मुख्यमंत्री हेमंत सरकार को इस कायरता पूर्ण कार्रवाई पर शर्म आना चाहिए.  अभ्यर्थियों के परिजन इस कार्रवाई से परेशान हैं. वे अपने बच्चों की जगह-जगह तलाश कर रहे हैं.  इस कायरतापूर्ण कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि  हेमंत सोरेन की सरकार जेपीएससी अभ्यर्थियों की आवाज को कुचलने पर आमादा है.

आशा लकड़ा ने कहा कि पुलिसिया कार्रवाई की आड़ में गायब किए गए जेपीएससी अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द सकुशल रिहा किया जाय. अन्यथा भाजपा इस जनविरोधी सरकार के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक आन्दोलन करेगी.  राज्य सरकार एक ओर बेरोजगारों को रोजगार देने की घोषणा कर रही है और दूसरी ओर जेपीएससी अभ्यर्थियों की जायज मांग को दबाकर उनके भविष्य के साथ घिनौना मजाक कर रही है.

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...