Advertisement
Advertisement
Advertisement

हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, जानिए कपिल सिब्बल ने क्या रखा पक्ष

रांची. पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर आज झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। यह सुनवाई न्यायाधीश रंगन मुखोपाध्याय की बेंच में हुई। इस दौरान हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। सोरेन की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने पक्ष रखा। अब मामले में अगली सुनवाई 12 जून को होगी।

हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर सुनवाई

मिली जानकारी के अनुसार, हाईकोर्ट में हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर लगभग सवा दो घंटे तक सुनवाई चली। इस दौरान हेमंत सोरेन की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने पक्ष रखते हुए कहा कि पीएमएलए की धाराओं के अंतर्गत यह मामला नहीं आता है। सोरेन के नाम पर जमीन नहीं है। मामले से उनका कोई लेना देना नहीं है। जिस जमीन के मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई है, उस पर उनका दखल नहीं है। जमीन का इलेक्ट्रिसिटी मीटर भी उनके नाम पर नहीं है। उन्होंने कहा कि ईडी प्रेडिकेट ऑफेंस की जांच नहीं कर सकती।

हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में बोले सिब्बल

सिब्बल ने कहा कि ईडी नहीं बता सकती कि जमीन सही है या गलत है। इस जमीन के मालिकाना हक को लेकर कहीं शिकायत नहीं की गई है। मामले में कोई भी दस्तावेज हेमंत सोरेन के नाम पर नहीं है। अब अगली सुनवाई में ईडी की ओर से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू पक्ष रखेंगे।

पिछली सुनवाई में ईडी को जवाब दाखिल करने के लिए कोर्ट से समय मिला था। कोर्ट ने 10 जून से पूर्व शपथ पत्र के माध्यम से जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया था। याचिका में हेमंत सोरेन ने ईडी के आरोपों को गलत बताया है। अपने आप को बेकसूर बताया है। बता दें कि पीएमएलए कोर्ट से उनकी जमानत याचिका खारिज हो चुकी है। उन्हें जमीन घोटाला मामले में 31 जनवरी को ईडी ने गिरफ्तार किया था।

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 18 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 18 नवंबर 2026 (बुधवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

Nitish Setu Naming Controversy: नीतीश सेतु के नामकरण पर क्यों भड़के...

Nitish Setu Naming Controversy, पटना: कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का नाम नीतीश सेतु रखे जाने के बाद बिहार में सियासत तेज हो गई...

Mukesh Sahani Threat Allegation: ‘छह इंच छोटा कर देंगे’… मुकेश सहनी...

Mukesh Sahani Threat Allegation, दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के महिसौत नरकटिया गांव में मंदिर निर्माण को लेकर शुरू हुआ...