यहां अंधेरी रात में चाकू दिखाकर कर ली…….

Palamu- पलामू में अंधेरी रात में चाकू का भय दिखाकर छिनतई की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने एक युवक से कैमरा और मोबाईल की लूट कर ली। युवक का नाम हरेन्द्र कुमार बताया जा रहा है और वह तरहसी थाना क्षेत्र के नावा गांव का बताया जा रहा है। चोरी के घटना के बाद युवक ने थाने में लिखित शिकायत की है।

ये भी पढ़ें-कोयले की लूट पर एक्शन, डरकर भागे तस्कर और फिर….. 

शादी से वापस लौटते वक्त घटी घटना

लिखित शिकायत में युवक ने बताया कि वह शादी समारोह में फोटोग्राफी और विडियोग्राफी का काम करता है। 13 मार्च को वह बीएन कॉलेज के नीचे बन्टी चन्द्रवंशी के घर में शादी समारोह से फोटोग्राफी और विडियोग्राफी का काम कर अपनी बाइक से वापस घर लौट रहा था।

चाकू का भय दिखाकर ड्रॉन कैमरा और मोबाईल की छिनतई

इसी दौरान बीएन कॉलेज पार्क के पास तीन अज्ञात अपराधियों ने रोका और चाकू का भय दिखाकर ड्रॉन कैमरा और मोबाईल की छिनतई कर ली। घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूटे गए फोन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें-और यहां पिस्टल का भय दिखाकर लूट लिए इतने पैसे…..

युवक की निशानदेही पर इस घटना में शामिल दो अन्य अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से लूटे गए ड्रॉन कैमरा, मोबाईल और घटना में प्रयुक्त हीरो होंडा बाइक बरामद किया है।

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!