Herioc : अपनी जान गवा तीन लोगों की बचा ली जिंदगी

रामगढ़: Herioc Act : महिला ने अपनी जान गवा तीन लोगों की जिंदगी बचा ली मामला रामगढ़ के रिकवा गांव का है। घटना के बारे में जो जानकारी मिली है उसके अनुसार सोमवार सुबह कुआं धंसने से महिला की मौत हो गई। करीब तीन घंटे बाद मलबे से उनका शव बाहर निकाला जा सका।

वहीं ग्रामीणों ने मलबे में दबे तीन लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। घटना सुबह करीब 10:30 बजे घटी।

गांव के नांदो महतो द्रौपदी देवी के कुएं की मरम्मत चल रही थी। देवकी महतो, हुलास महतो और सन्नू कुएं में कचरा साफ करने के साथ ही ईंट जोड़ाई कर रहे थे।
वहीं द्रौपदी देवी ऊपर से उनकी मदद कर रही थीं। तभी हादसा हो गया।

Herioc Act :

हादसे में घायल हुलास ने बताया कि अचानक कुएं की मिट्टी भरभराकर गिरने लगी। द्रौपदी को जैसे ही मिट्टी धंसने का आभास हुआ, वह शोर मचाकर कुएं में काम
कर रहे लोगों को सतर्क करने लगी।

खुद नहीं भागी, बल्कि हमें बाहर निकलने के लिए कहती रहीं। उनका शोर सुनकर हम सभी कुएं की दीवार से चिपक कर खड़े हो गए। जिस ओर द्रौपदी खड़ी थीं, उधर की पूरी मिट्टी कुएं में धंस गई और वह नीचे जा गिरी।

जब तक वह संभलती, तब तक एक बार फिर मलबा गिर गया और वह पूरी तरह से दब गई। अगर उन्होंने शोर नहीं मचाया होता तो हमारे बचने की संभावना नहीं थी।

द्रौपदी नांदो महतो की इकलौती बेटी थी और मायके में माता-पिता के साथ रहती थी। उनके पति राजू महतो बेंगलुरू में काम करते है। उनके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं।

Jio IPO Growth Strategy: Jio IPO से पहले आकाश अंबानी का...

Jio IPO Growth Strategy: भारत के सबसे बड़े आईपीओ की तैयारी के बीच जियो प्लेटफॉर्म्स ने अपने कारोबार के विस्तार की रणनीति सामने रखी...

BCCL Durga Puja Holiday 2026: महानवमी और विजयादशमी पर बंद रहेंगे...

BCCL Durga Puja Holiday 2026: भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) में दुर्गा पूजा की छुट्टियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। कंपनी के...

Ranchi Durga Puja Traffic Diversion: दुर्गा पूजा पर रांची में कहां...

Ranchi Durga Puja Traffic Diversion: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए रांची पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था...