Advertisment

भैरव सिंह बैनर पोस्टर मामला : RMC के लगाए जुर्माने पर हाईकोर्ट की रोक

रांची : रांची नगर निगम के द्वारा भैरव सिंह के ऊपर बैनर व पोस्टर लगाने को लेकर दस लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया था. इस मामले पर झारखंड उच्च न्यायालय में दायर याचिका पर सुनवाई हुई. सुनवाई के बाद जस्टिस राजेश शंकर की अदालत में इस मामले में प्रार्थी को राहत प्रदान करते हुए जुर्माने की राशि पर रोक लगा दी है. साथ ही अदालत ने 4 सप्ताह में रांची नगर निगम से जवाब मांगा है.

सुनवाई के दौरान प्रार्थी की ओर से कहा गया कि इस मामले में उप नगर आयुक्त को ऐसी कार्रवाई करने का अधिकार नहीं है. साथ ही कार्रवाई में प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया गया है. इसलिए इस आदेश को निरस्त किया जाए. बता दें कि 14 अगस्त को निगम ने भैरव सिंह के स्वागत में लगे विज्ञापन को अवैध बताते हुए 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया था.

साथ ही नगर निगम ने विज्ञापन लगाने वाले एजेंसियों से इन पोस्टर्स के बारे में पूछा था कि किस आदेश से पोस्टर लगा था. एजेंसियों ने साफ कर दिया कि पोस्टर लगाने की अनुमति नहीं दी गई थी. इसको लेकर कई संगठनों ने आपत्ति जतायी थी. जिसके बाद आनन-फानन में रांची नगर निगम के इंफोर्समेंट टीम के द्वारा सभी पोस्टर बैनर को हटाया गया था.

रिपोर्ट : प्रोजेश दास

टेरर फंडिंग मामला, अग्रवाल बंधुओं को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत

Jharkhand Weather Update: बंगाल की खाड़ी में Deep Depression का असर,...

झारखंड में अगले पांच दिनों तक मौसम सक्रिय रहेगा। रांची, खूंटी, गुमला समेत कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट...

Bankipur By Election 2026: एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में उतरे मंत्री...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित कर...

School Enrollment Campaign: बिहार के 171 प्रखंडों में शिक्षा से जुड़ीं...

बिहार के 19 जिलों के 171 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों और सीथ्री के प्रयास से स्कूल छोड़ चुकी बालिकाएं फिर शिक्षा की...