रांची: झारखंड हाइकोर्ट ने 34वें नेशनल गेम्स घोटाले की अनुसंधान से संबंधित पुराने दस्तावेज सीबीआइ से दिलाने को लेकर प्रवर्तन निदेशालय ईडी के असिस्टेंट डायरेक्टर देवव्रत झा की याचिका पर सुनवाई की.
जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद व जस्टिस संजय प्रसाद की खंडपीठ ने पक्ष सुनने के बाद मामले में इडी के अधिवक्ता से कहा कि वह इंस्ट्रक्शन लेकर बतायें कि उन्हें अनुसंधान से संबंधित पुराने दस्तावेज सीबीआइ से मिला है या नहीं.
इसे भी देखे:चुनाव आयोग से शरद पवार को बड़ा झटका, अजित गुट को माना असली एनसीपी
इस मामले की अगली सुनवाई 13 फरवरी को होगी. इससे पूर्व इडी की ओर से अधिवक्ता अमित कुमार दास ने पैरवी की. बताया गया कि अनुसंधान से संबंधित पुराने दस्तावेज को लेकर पूर्व में इडी की ओर से सीबीआइ व एसीबी को पत्र भी दिया गया, लेकिन अब तक दस्तावेज उपलब्ध नहीं हो सका है.
इसे भी देखे: हाइकोर्ट ने कहा : सीबीआइ से अनुसंधान के पुराने दस्तावेज मिले हैं या नहीं, बतायें
उल्लेखनीय है कि प्रार्थी इडी के असिस्टेंट डायरेक्टर देवव्रत झा ने याचिका दायर कर सीबीआइ से अनुसंधान के पुराने दस्तावेज दिलाने की मांग की है.
झारखंड हाइकोर्ट ने 11 अप्रैल 2022 को एसीबी में चल रहे नेशनल गेम्स घोटाले की जांच को सीबीआई को सौंप दिया था. बाद में मामले में शेड्यूल ऑफेंस को देखते हुए इडी ने भी अनुसंधान प्रारंभ किया है


















