हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा,कई गिरफ्तार

रांची: राजधानी के एक स्पा में चल रहे हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा रांची पुलिस ने किया है। मामले में गिरफ्तार युवक-युवतियों ने पुलिस की पूछताछ में कई खुलासा किया है।

पूछताछ में जो जानकारी सामने आयी है उसके अनुसार स्पा की सेवा लेने के लिए एक साल के लिए मेंबर भी बनाया जाता था, इसके लिए ग्राहकों से एक लाख रूपए सालाना फीस ली जाती थी और इसके बदले अनलिमिटेड सवा दी जाती थी।

स्पा में ग्राहकों को लग्जरी सुविधाएं युक्त सेवा उपलब्ध कराई जाती थी। इनमें जकुजी, प्राइवेट रूम, कपल रूम, ऑनलाइन अपॉइंटमेंट, बॉडी स्पा, थाइ स्पा, आयुर्वेदिक मसाज, अरोमा मसाज, स्वीडिश मसाज और डीप टिश्यू थेरेपी शामिल हैं। इनके नाम पर ही स्पा के अंदर देह व्यापार चलता था।

स्पा में पैसे वाले लोग आते थे, इसलिए उनकी हर तरह की सुविधा का ध्यान रखा जाता था। दिल्ली, कोलकाता के साथ- साथ थाइलैंड और नेपाल से भी युवतियों को स्पा में बुलाया जाता था। ।

इन्हें रखने के लिए अलग से फ्लैट लिए गए थे। दिल्ली की रहने वाली युवती को स्पा में मैनेजर नियुक्त किया गया था। पुलिस को छानबीन में पता चला कि पिछले एक साल से स्पा में देह व्यापार का चल रहा था।

लेकिन पुलिस को इतने दिन बाद इसकी जानकारी मिली। आसपास के लोगो को जब इस स्पा से परेशानी होने लगी, तब उन्होंने इसकी जानकारी वरीय पुलिस पदाधिकारियों को दी। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी की और 14 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!