Himachal Rajya Sabha Election: हिमाचल प्रदेश में होगा खेला! कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग से अटकलें तेज

Himachal Rajya Sabha Election: खबर हिमाचल प्रदेश की सियासत से है। यहां बड़ा सियासी खेला हो सकता है। राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार पर संकट के बादल छाने की अटकलें तेज हो गयी हैं। हालांकि हिमाचल प्रदेश की सियासत किस करवट लेगी, यह आने वाले दिनों में पता चल जाएगा।

Himachal Rajya Sabha Election: कांग्रेस विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है। करीब आधा दर्जन विधायकों ने कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी के खिलाफ वोटिंग की है। इससे प्रदेश में कांग्रेस सरकार को लेकर अकटलें तेज हो गयी है।

Himachal Rajya Sabha Election: कांग्रेस में गुटबाजी

दरअसल, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के दो गुट हैं। एक धड़ा पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह समर्थकों का है, जिसे उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह लीड करती हैं। दूसरा धड़ा सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ है। इस बार बीजेपी ने कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी के खिलाफ वीरभद्र सिंह के करीबी रहे हर्ष महाजन को उम्मीदवार बनाया है।

हालांकि इसको लेकर कांग्रेस पहले से ही सतर्क थी। वोटिंग से एक दिन पहले ही विधायक दल की बैठक में विधायकों को पार्टी लाइन पर रहकर वोट करने के लिए कहा गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसको लेकर कांग्रेस ने व्हिप जारी करते हुए विधायकों से कहा था कि वोट देने के बाद पोलिंग एजेंट को दिखाएं।

हिमाचल प्रदेश में होगा खेला!

बता दें कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा में कुल 68 विधायक है। मौजूदा समय में कांग्रेस के पास 40, बीजेपी के पास 25, दो निर्दलीय और एक अन्य विधायक है। इसमें कांग्रेस की सुक्खू सरकार को कांग्रेस के 40 के अलावा दो निर्देलीय और एक अन्य समेत 43 विधायकों का समर्थन है। ऐसे में यदि कांग्रेस टूटती है तो यहां कांग्रेस की सरकार गिर जाएगी।

Bihar Gati Project Review: बिहार में 12 लाख आवास निर्माण का...

Bihar Gati Project Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को ‘बिहार गति’ के तहत 100 करोड़ रुपये से...

साइबर ठगी का नया चेहरा: OTP से Digital Arrest तक, ठग...

कभी OTP मांगा जाता था, अब ठग कहते हैं—“आपके खिलाफ CBI में केस है”इसे भी पढ़ेंDigital Arrest Scam: रांची से दो गिरफ्तार, मुंबई के...

Bihar MLC Counting Centre Chaos: पटना में मतगणना केंद्र के बाहर...

Bihar MLC Counting Centre Chaos, पटना: बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की सीटों पर मतगणना के बीच पटना के बांकीपुर राजकीय...