गिरिडीह के हिमांशु बने झारखंड टॉपर, NEET-UG 2025 में ऑल इंडिया 134वीं रैंक, पिता चलाते हैं मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान

443
गिरिडीह के हिमांशु बने झारखंड टॉपर, NEET-UG 2025 में ऑल इंडिया 134वीं रैंक, पिता चलाते हैं मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान
गिरिडीह के हिमांशु बने झारखंड टॉपर, NEET-UG 2025 में ऑल इंडिया 134वीं रैंक, पिता चलाते हैं मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान
Advertisment

रांची: NEET-UG 2025 का परिणाम झारखंड के लिए गौरव का क्षण लेकर आया है। गिरिडीह के सरिया निवासी हिमांशु कुमार ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में 99.993 परसेंटाइल प्राप्त कर राज्य टॉपर का खिताब हासिल किया है। उन्होंने 639 अंक के साथ ऑल इंडिया रैंक 134 प्राप्त की है। वहीं, गिरिडीह के ही तन्मय तेजस ने 635 अंक के साथ 170वीं रैंक पाई है।

Advertisment

इस वर्ष भले ही झारखंड और बिहार से कोई छात्र टॉप-100 में नहीं आ सका, लेकिन झारखंड की सफलता दर 54% रही, जो कई राज्यों की तुलना में बेहतर मानी जा रही है। कुल 36,466 स्टूडेंट्स ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 35,397 परीक्षार्थी शामिल हुए और 19,203 सफल घोषित हुए

संघर्ष से सफलता की कहानी: हिमांशु कुमार

हिमांशु की सफलता की कहानी केवल मेहनत की नहीं, बल्कि आर्थिक संघर्ष और आत्मबल की प्रेरक मिसाल भी है। उनके पिता ओमप्रकाश पंडित गिरिडीह के सरिया बाजार में मोबाइल और टीवी रिपेयरिंग की दुकान चलाते हैं, जबकि मां एक गृहिणी हैं। हिमांशु ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रोजाना 8 घंटे की पढ़ाई की। NCERT की किताबों और रांची के एक कोचिंग सेंटर से मिले नोट्स से उन्हें पढ़ाई में मदद मिली।

हिमांशु ने चार महीने में 170 मॉक टेस्ट दिए। उन्होंने बताया कि उनके पिता की तबीयत भी खराब रही। एक समय पर उन्हें ट्यूमर हो गया था, जिसका हैदराबाद में ऑपरेशन हुआ। हिमांशु के बड़े भाई IIT खड़गपुर से केमिकल इंजीनियरिंग कर रहे हैं, जबकि बहन रांची वीमेंस कॉलेज से BCA कर रही हैं।

12वीं JACK बोर्ड में भी थे राज्य टॉपरों में

हिमांशु ने 10वीं की पढ़ाई सरिया के डीएवी स्कूल से की थी। इसके बाद 12वीं की पढ़ाई विष्णुगढ़ कॉलेज से पूरी की। JAC बोर्ड 12वीं साइंस में भी वे झारखंड के तीसरे टॉपर रहे थे।

अन्य प्रमुख रैंकधारी छात्र:

नामरैंकजिला
शुभजीत राज236रांची
साबिर अंसारी302रांची
भूमि सिन्हा344जमशेदपुर
सिद्धार्थ अग्रवाल375रांची
स्पर्श सिदाना743रांची
रनक847रांची

टॉप 100 में नहीं झारखंड-बिहार

इस बार NEET-UG के टॉप-100 रैंक में राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली के छात्रों का दबदबा रहा। झारखंड और बिहार से कोई भी छात्र टॉप-100 में जगह नहीं बना पाया। बावजूद इसके, झारखंड के छात्रों की सफलता दर ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था में उम्मीद की किरण दिखाई है।

Advertisement