अयोध्या धाम में इस साल मन रही ऐतिहासिक दीपावली, बिहार से खास है रिश्ता – दिलीप जायसवाल

पटना : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने प्रकाशपर्व दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए प्रभु श्रीराम से उनकी सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह दीपावली खास है। इस साल अयोध्या धाम में भगवान श्रीरामलला की पावन जन्मभूमि पर बने नव्य-भव्य-दिव्य मन्दिर में भी असंख्य दीप प्रज्ज्वलित होंगे। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व भारत की सनातन धर्म की परम्परा का एक महत्वपूर्ण पर्व है।

उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास के उपरान्त अयोध्या आगमन और रामराज के शुभारम्भ की स्मृति स्वरूप आज से हजारों वर्ष पहले पूरे भरतखंड में श्रद्धालुओं द्वारा दीपमालाओं से अपने-अपने घरों को सजा करके इस पर्व को मनाना प्रारम्भ किया गया। उन्होंने कहा कि अयोध्या का बिहार से खास रिश्ता है। मां जानकी की जन्मस्थली सीतामढ़ी के पुनौरा धाम के विकास के लिए भी सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार पुनौरा धाम को पुनर्प्रतिष्ठित कर, सम्पूर्ण विश्व समुदाय को इसकी महिमा से परिचित कराने का कार्य करेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि यह दीपावली प्रदेश और देशवासियों के जीवन को रौशन करेगी।

यह भी पढ़े : सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित कई नेता दौड़े

यह भी देखें :

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर...

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों की...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल करने के बाद जदयू के...

Bihar Cabinet Decisions 2026: सम्राट चौधरी कैबिनेट के 43 एजेंडों पर...

Bihar Cabinet Decisions 2026: बिहार में बिजली वितरण व्यवस्था को मजबूत करने, सड़क परियोजनाओं को आगे बढ़ाने, उद्योगों को प्रोत्साहन देने और प्रशासनिक व्यवस्था...