महंगाई की मार: कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर पर मिलने वाली छूट खत्म

नई दिल्ली : एक तरफ जहां देश की जनता पहले से ही महंगाई की मार झले रही है.

इसी बीच जनता के लिए एक और बुरी खबर आई है. दरअसल कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर

(Commerical LPG Cylinder) पर मिलने वाली छूट खत्म कर दी गई है.

दरअसल डिस्ट्रीब्यूटर 200-300 रुपये का डिस्काउंट देते थे.

शिकायतों के बाद सरकार ने ये फैसला लिया है. असल में तीनों तेल कंपनियों ने

डिस्ट्रीब्यूटरों से डिस्काउंट बंद करने के लिए कहा है.

तीनों सरकारी तेल कंपनियों ने जारी किए आदेश

डिस्ट्रीब्यूटर्स द्वारा कमर्शियल सिलेंडर पर ज्यादा डिस्काउंट दिए जाने की शिकायतों को ध्यान में

रखते हुए ये फैसला लिया गया है. तीनों सरकारी तेल कंपनियों इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) और एचपीसीएल (HPCL) व बीपीसीएल (BPCL) ने अपने डिस्ट्रीब्यूटर्स से कह दिया है कि वो उस डिस्काउंट को बंद कर दें. ये फैसला 8 नवंबर 2022 से लागू हो चुका है और इस बारे में आदेश भी आ चुके हैं.

एचपीसीएल ने क्या कहा

एचपीसीएल (HPCL) ने ये फैसला अपने सभी कमर्शियल सिलेंडर जिनमें 19 Kg , 35 Kg , 47.5 Kg और 425 Kg वाले सिलेंडर हैं-उन पर लागू कर दिया है.

कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर: इंडियन ऑयल ने क्या कहा

नए फैसले के मुताबिक इंडियन ऑयल ने भी आदेश जारी कर दिया है कि उसके इंडेन सिलेंडर जिनमें 19 Kg और 47.5 Kg के सिलेंडर शामिल हैं उन्हें ग्राहक और डिस्ट्रीब्यूटर को बिना किसी डिस्काउंट के बेचा जाए. आईओसी के मुख्य महाप्रबंधक के निकाले गए पत्र से ये साफ हुआ है.

मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार के हाई स्कूलों में ‘बिहार स्कूल लाइव...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय शास्त्रीनगर पटना में आयोजित कार्यक्रम में 'बिहार स्कूल लाइव क्लासेज' का शुभारंभ...

Jadugora Ganja Smuggler Arrested: जादूगोड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई! 452...

Jadugora Ganja Smuggler Arrested: अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में एक...

पत्नी की शिकायत पर पति गिरफ्तार, घर से देसी कट्टा भी...

भागलपुर : भागलपुर के पिरपैंती थाना क्षेत्र में पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ...