जलापूर्ति योजनाओं के प्रभावी संचालन एवं जांच रिपोर्ट की समीक्षा हेतु बैठक

Patna: भीषण गर्मी के मद्देनजर जलापूर्ति योजनाओं के प्रभावी संचालन एवं जमीनी स्थिति के आकलन हेतु राज्यभर में किए गए पदाधिकारियों के क्षेत्र भ्रमण के उपरांत आज श्री पंकज कुमार पाल , सचिव, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में विभिन्न जिलों से प्राप्त जांच रिपोर्ट, मोबाइल ऐप/MIS के माध्यम से संकलित आंकड़ों तथा निरीक्षण के दौरान सामने आई वास्तविक स्थितियों की विस्तृत समीक्षा की गई। जलापूर्ति योजनाओं की कार्यशीलता, पाइपलाइन की मरम्मती, चापाकलों की स्थिति, स्टैंड पोस्ट की गुणवत्ता, टैंकर से जल आपूर्ति व्यवस्था, O&M के तहत विद्युत खपत तथा अन्य तकनीकी पहलुओं पर गहन चर्चा की गई।

समीक्षात्मक बैठक में विभाग के विशेष सचिव, अभियंता प्रमुख सहित वरीय पदाधिकारी सहित अभियंतागण मौजूद रहे। जिलों में तैनात पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से बैठक से जुड़े रहें।

सचिव महोदय ने सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर , मोतीपुर सहित सभी डिविजनों की जांच रिपोर्ट की समीक्षा की एवं सहायक अभियंताओं से एक-एक पहलु पर फिडबैक लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की तकनीकी या संचालन संबंधी कमी पाई गई है, वहां त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही आम नागरिकों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार करने पर विशेष बल दिया गया।

सचिव महोदय द्वारा स्पष्ट किया गया कि भीषण गर्मी के दौरान राज्य के प्रत्येक क्षेत्र में निर्बाध, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के निदेशानुसार सभी लोगों को स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

इस दरम्यान उन्होंने जिन प्रमंडलों में पेयजल की लगातार समस्याएं आ रहीं हैं, उनके कार्यपालक अभियंताओं को कड़ी चेतावनी देते हुए कठोर कार्रवाई करने की बात कही है। किसी भी हाल में पेयजल की समस्या न हो और इसके लिए मुख्यालय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक के पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।प्रत्येक सर्किल स्तर पर मुख्यालय स्तर पर नोडल पदाधिकारी नियुक्ति करने के निदेश दिए गए। पेयजल की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्ति कराने हेतु लापरवाही बरतने वाले एजेंसी को डिबार करने का निदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रमंडलवार रोस्टर बनाकर प्रत्येक दिन 5 डिविजन के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा की जाएगी। शुक्रवार को मोतीपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर एवं हाजीपुर की समीक्षा की जाएगी।

बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे प्राप्त निर्देशों के अनुरूप शीघ्र अनुपालन सुनिश्चित करें तथा नियमित रूप से प्रगति की रिपोर्ट विभाग को उपलब्ध कराते रहें।

Jharkhand Weather Update: रांची समेत 10 जिलों में भारी बारिश का...

झारखंड में आज मानसून पूरी तरह सक्रिय है। रांची समेत 10 जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और 50 किमी प्रति घंटा तक तेज हवाओं...

Nirsa Dog Attack News: धनबाद के निरसा में आवारा कुत्तों का आतंक, एंटी...

Nirsa Dog Attack News: धनबाद ज़िले के निरसा ब्लॉक में पिछले 24 घंटों में कथित तौर पर रेबीज़ से संक्रमित कुत्तों के हमले में लगभग 25...

CBSE 10th 2nd Board Result 2026 Declared: दूसरी बोर्ड परीक्षा का...

CBSE 10th 2nd Board Result 2026 Declared: सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 2026 की क्लास 10 की दूसरी बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित...