Hockey Asia Cup 2025 : भारतीय टीम की लगातार दूसरी जीत, जापान को दी मात

राजगीर : बिहार के राजगीर में खेले जा रहे हॉकी एशिया कप 2025 में भारतीय हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारतीय टीम ने अपने दूसरे पूल मुकाबले में जापान को 3-2 से हरा दिया। 31 अगस्त यानी आज खेले गए इस मैच में भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत सिंह (5वें मिनट और 46वें मिनट) ने दो गोल दागे। वहीं मनदीप सिंह (4वें मिनट) एक गोल करने में सफल रहे। दूसरी ओर जापान के लिए कवाबे कोसेई (38वें मिनट और 59वें मिनट) ने दोनों गोल किए। जापान के खिलाफ मैच में भारतीय गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक ने कुछ बेहतरीन बचाव किए। कृष्ण बहादुर का ये 150वां इंटरनेशनल मुकाबला था। बता दें कि भारतीय टीम ने अपने पहले मुकाबले में चीन को 4-3 से हराया था। अब भारतीय टीम अपने आखिरी पूल मुकाबले में एक सितंबर को कजाकिस्तान से भिड़ेगी।

DIARCH Group 22Scope News

ऐसा रहा दोनों के बीच मुकाबला

आपको बता दें कि भारतीय टीम ने तूफानी शुरुआत की और पहले ही क्वार्टर में दो गोल दाग दिए। क्वार्टर के चौथे मिनट में ही मनदीप सिंह ने शानदार फील्ड गोल किया। अगले ही मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके भारतीय टीम को 2-0 से आगे कर दिया। दूसरा क्वार्टर कांटेदार रहा, जहां दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। दोनों टीमों ने जरूर मौके बनाए, लेकिन गोल पोस्ट में गेंद डाल नहीं सकीं। हाफटाइम तक स्कोर भारत के पक्ष में 2-0 था।

Hockey Team India 1 22Scope News

तीसरे क्वार्टर में जापान ने आक्रामक खेल दिखाने का प्रयास किया

वहीं तीसरे क्वार्टर में जापान ने आक्रामक खेल दिखाने का प्रयास किया। इसका उसे फायदा भी मिला, जब क्वार्टर के आठवें मिनट में कवाबे कोसेई ने जापान के लिए गोल करके स्कोर 2-1 कर दिया। ये स्कोर तीसरे क्वार्टर के अंत रहा। फिर चौथे क्वार्टर की शुरुआत में ही भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिस पर कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल कर भारत को 3-1 से आगे कर दिया। जापानी टीम इस गोल को खाने के बाद भी लड़ती रही और खेल खत्म होने से लगभग दो मिनट पहले कवाबे कोसेई गोल करने में कामयाब रहे।

यह भी पढ़े : हीरो एशिया कप-2025 : 29 अगस्त से राजगीर में शुरू होगा महामुकाबला

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates