रांची में पहली बार होगा Hockey India Womens League का आयोजन, 12 जनवरी से शुरू होगी धमाकेदार लीग

रांची: Hockey India Womens League –  रांची के हॉकी प्रेमियों के लिए एक शानदार खबर है। 12 जनवरी 2025 से मोरहाबादी के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में पहली बार हॉकी इंडिया वीमेंस लीग (एचआईएल) का आयोजन किया जा रहा है। इस बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंट का उद्घाटन भव्य समारोह के साथ होगा, जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान समेत कई सेलिब्रिटी शामिल हो सकती हैं।

Hockey India Womens League – 13 दिनों तक चलेगा हॉकी का रोमांच

इस लीग में चार टीमें – दिल्ली एसजी पाइपर्स, ओडिशा वॉरियर्स, बंगाल टाइगर्स और सूरमा हॉकी क्लब – भाग लेंगी। कुल 13 मुकाबले खेले जाएंगे। उद्घाटन मैच 12 जनवरी को दिल्ली एसजी पाइपर्स और ओडिशा वॉरियर्स के बीच होगा। 17 और 19 जनवरी के मुकाबले राउरकेला में आयोजित किए जाएंगे।

Best GPS in India

झारखंड की महिला खिलाड़ियों का दिखेगा जलवा

झारखंड की छह महिला हॉकी खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। इनमें सूरमा हॉकी क्लब से सलीमा टेटे और निक्की प्रधान, दिल्ली एसजी पाइपर्स से संगीता कुमारी और दीपिका सोरंग, तथा बंगाल टाइगर्स से ब्यूटी डुंगडुंग और बिनिमा धान शामिल हैं।

Hockey India Womens League – तैयारियों में जुटा हॉकी इंडिया

हॉकी इंडिया और हॉकी झारखंड ने टूर्नामेंट की तैयारियां शुरू कर दी हैं। एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में लाइटिंग और एलईडी जैसे उपकरणों का परीक्षण किया जा रहा है। रांची के प्रमुख होटलों की बुकिंग हो चुकी है, और टीमें 8 जनवरी से रांची पहुंचने लगेंगी। हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने बताया कि यह आयोजन झारखंड के लिए हॉकी के क्षेत्र में एक नया अध्याय साबित होगा।

Hockey India Womens League – रांची में फिर से जगेगा हॉकी का रोमांच

इस लीग के माध्यम से झारखंड के हॉकी प्रेमी एक बार फिर से उच्च स्तर का हॉकी रोमांच देख सकेंगे। यह आयोजन न केवल खिलाड़ियों के लिए, बल्कि पूरे राज्य के लिए गर्व का अवसर होगा।

Jhargram Bus Accident: लॉरी को ओवरटेक करते समय बड़ा हादसा, कोलकाता...

Jhargram Bus Accident: पश्चिम बंगाल के झारग्राम ग्रामीण क्षेत्र स्थित गजाशिमुल में खड़गपुर-चिचड़ा 49 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़-कटाव को लेकर अलर्ट, विजय कुमार...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़ और कटाव की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जल संसाधन विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों...

Bihar Digital Fertilizer Sale: किसानों के लिए बड़ी खबर! अब ऐसे...

Bihar Digital Fertilizer Sale: बिहार सरकार के कृषि विभाग ने किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में कदम...